लाल सिंह चड्डा की तारीफ कर आलोचकों के सामने आए आकाश चोपड़ा, फैंस ने लगाई तगड़ी क्लास

By Manika Paliwal On August 12th, 2022 | Last updated on October 17th, 2026

लाल सिंह चड्डा की तारीफ कर आलोचकों के सामने आए आकाश चोपड़ा, फैंस ने लगाई तगड़ी क्लास

आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। यह हॉलीवुड की मशहूर फिल्म फॉरेस्ट गंप की रीमेक है। सोशल मीडिया पर फिल्म बॉयकॉट को लेकर की काफी ज्यादा बवाल मचा हुआ है। हालांकि फिल्म देख रहे लोगों ने इसकी तारीफ भी की है। फिल्म आलोचक भी काफी अच्छा बता रहे हैं और ऐसे में फिल्म देखने वाले लोगों में टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी और आकाश चोपड़ा भी शामिल है। इस फिल्म को देखने के बाद उन्होंने अपनी राय को सबके सामने रखा हैं। जिसकी वजह से वह सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा ट्रोल हो रहे है

Read More : IND vs ZIM: ज़िम्बाब्वे के खिलाफ कुछ ऐसी होगी टीम इंडिया, इस खिलाड़ी को सौंपी जा सकती है कप्तानी ,शेड्यूल हुआ जारी

आलोचकों के निशाने पर आए यह पूर्व खिलाड़ी

आकाश चोपड़ा इस फिल्म का रिव्यू अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के बाद अचानक से आलोचकों के सामने आ गए हैं। आकाश ने फिल्म की तारीफ की है और आमिर खान की एक्टिंग को भी काफी ज्यादा अच्छा बताया है। आकाश चोपड़ा ने ट्वीट करके कहा है कि कल लाल सिंह चड्ढा देखी है। आमिर खान ने क्या शानदार परफॉर्मेंस की है। उनकी बेहतरीन फिल्मों में से एक है। आप लाल सिंह चड्ढा के प्यार में डूब जाते हैं आमिर खान प्रोडक्शन को बहुत-बहुत शुभकामनाएं।

आकाश चोपड़ा के इस ट्वीट के बाद भड़के फैंस

उनके इस ट्वीट के बाद ही कई सारे फैसले आकाश चोपड़ा के चैनल को अनसब्सक्राइब करना भी शुरू कर दिया है। एक फैन ने लिखा है देखो विचार करना आपकी मर्जी है। लेकिन पेड प्रमोशन की उम्मीद किसी से भी नहीं की जा सकती। मेरी ओर से बाय-बाय अपने प्रमोशन जॉब के लिए बहुत-बहुत शुक्रिया।

वहीं इसका जवाब देते हुए आकाश ने लिखा हैं कि वह अपने हर सब्सक्राइबर को अहमियत देते हैं। लेकिन साथ ही उन्होंने अपनी राय रखने की आजादी की भी बात कही। उन्होंने ट्वीट में रिप्लाई किया है बाय बाय मैं अपने हर सब्सक्राइबर को अहमियत देता हूं उन्हें प्यार करता हूं लेकिन अगर आपको लगता है कि मैं अपनी राय रखने के लिए स्वतंत्र नहीं हूं तो जो आपकी राय के साथ मेल खाए तो मैं खुद ही चला जाऊंगा।