अपना धर्म और नाम बदलने वाले 8 ऐसे cricketer, जिनमें से कोई बना हिंदू तो कोई मुसलमान
अपना धर्म और नाम बदलने वाले 8 ऐसे cricketer, जिनमें से कोई बना हिंदू तो कोई मुसलमान

cricketer :धर्म का किसी भी व्यक्ति के जीवन में विशेष महत्व होता है। कहा जाता है, कि किसी भी बच्चे का जन्म जिस वंश में होता है, वहीं से उसके धर्म की शुरुआत हो जाती है। हालांकि ऐसे भी तमाम लोग सामने आए जो अपनी पैतृक पहचान को छोड़ना चाहते हैं। उन लोगों ने धर्म परिवर्तन कर लिया बरहाल यहां बात किसी और की नहीं बल्कि हमारे क्रिकेटर्स की हो रही है जिनके द्वारा अपने धर्म का परिवर्तन कर लिया गया।

क्रिकेट जगत में ऐसे कई cricketer हुए जिनके द्वारा अपने धर्म को किन्ही न किन्ही कारणों के चलते बदला गया। आइए जानते हैं इस आर्टिकल के जरिए ऐसे खिलाड़ियों के बारे में जिन्होंने अपने धर्म के साथ-साथ अपने नाम को भी बदल डाला।

इंसान की असली पहचान है उसका धर्म

धर्म किसी भी व्यक्ति की पहचान होता है। बड़े होकर भले ही कोई व्यक्ति अपने काम से जाना जाए, लेकिन बचपन में हर व्यक्ति अपने धर्म और परिवार के नाम से ही जाने जाते हैं। जिस वंश में किसी भी बच्चे का जन्म होता है, वही उसका धर्म माना जाता है। हालांकि ऐसे भी कई लोग सामने हैं। जिनके द्वारा अपनी पैतृक पहचान छोड़कर अपने धर्म का परिवर्तन कर लिया गया।

यहां बात हो रही है खिलाड़ियों के धर्म परिवर्तन को लेकर। क्रिकेट जगत में ऐसे कई खिलाड़ी रहे, जिन्होंने किन्हीं ना किन्ही कारणों के चलते अपने धर्म में बदलाव किया। आइए जानते हैं इस आर्टिकल के जरिए ऐसे खिलाड़ियों के बारे में जिनके द्वारा न सिर्फ अपना धर्म बल्कि अपने नाम को भी बदल डाला गया।

अपना धर्म और नाम बदलने वाले 8 ऐसे cricketer

महमूदुल हसन जोय

देश के क्रिकेटर महमूदुल हसन जोय अपना धर्म परिवर्तन करके मुसलमान से हिंदू बन गए हैं। धर्म के बदलने के साथ ही महमूदुल हसन अपने नाम में बदलाव करने के बारे में सोचने लगे और अपने नाम को बदलकर विकास रंजन दास रख लिया। सबसे गौरतलब बात यह है कि धर्म और नाम बदलने के बाद भी उन्हें अपने देश के लिए खेलने का मौका नहीं मिल सका।

टी दिलशान

बेहतरीन खिलाड़ियों में शामिल श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर तिलकरत्ने दिलशान के बेहतरीन शॉर्ट्स से तो सभी परिचित हैं। लेकिन शायद बहुत कम लोगों को मालूम होगा कि दिलशान एक मुस्लिम परिवार में जन्मे थे। उन्होंने 16 वर्ष की उम्र में धर्म परिवर्तन के चलते इस्लाम धर्म छोड़कर बौद्ध धर्म को अपनाया था। धर्म परिवर्तन से पहले दिलशान तुवान मोहम्मद के नाम से जाने जाते थे, लेकिन अब वह सिर्फ दिलशान के नाम से ही जाने जाते हैं।

कृपाल सिंह

क्रिकेटर कृपाल सिंह का भी इस लिस्ट में नाम शामिल है। उनके द्वारा साल 1955 से लेकर 1964 तक भारत के लिए क्रिकेट खेला गया। सिख परिवार में जन्म लेने वाले कृपाल सिंह क्रिश्चियन लड़की से प्यार कर बैठे। और अपनी मोहब्बत को हासिल करने के लिए उन्होंने धर्म परिवर्तन का सहारा लिया। धर्म परिवर्तन के बाद से कृपाल सिंह इस कदर बदले, कि उन्होंने पगड़ी पहनना और दाढ़ी रखना भी छोड़ दिया और अब लोगों के द्वारा उन्हें अर्नोल्ड जॉर्ज के नाम से जाना जाता है।

मोहम्मद यूसुफ

पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी मोहम्मद यूसुफ‌ की गिनती टीम के शानदार बल्लेबाजों में से होती है। पहले ईसाई परिवार में जन्मे मोहम्मद यूसुफ का नाम युसूफ योहाना था।लेकिन उनके द्वारा साल 2005 में इस्लाम धर्म कबूल कर लिया गया, इसके बाद यूसुफ योहाना से बदल कर उन्होंने अपना नाम मोहम्मद यूसुफ रख लिया। अपने साथी सईद अनवर से अत्यधिक प्रभावित होने वाले युसूफ ने इस्लाम धर्म अपनाने के साथ-साथ अपने नाम को भी बदल डाला।

सूरज रणदीव

श्रीलंकाई क्रिकेट टीम के बेहतरीन गेंदबाज सूरज रणदीव का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। जोकि मुस्लिम परिवार में जन्मे थे और उनका नाम मोहम्मद मार्शुक मोहम्मद सूरज था। लेकिन बाद में सूरज ने इस्लाम छोड़कर बौद्ध धर्म को अपनाया। साल 2010 में उनके द्वारा अपने नाम को बदलकर सूरज रणदीव रख लिया गया।

वायने पर्नेल

साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज वायने पर्नेल द्वारा साल 2011 में धर्म परिवर्तन किया गया था। उनके द्वारा ईसाई धर्म छोड़कर इस्लाम धर्म को अपनाया गया। इसके साथ साथ अपनी टीम के साथियों से धर्म बदलने से पहले सलाह दी गई थी। पर्नेल ने भी अपनी मोहब्बत को पाने के लिए धर्म परिवर्तन किया था।

विनोद कांबली

दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के जिगरी दोस्त विनोद कांबली का भी क्रिकेट करियर कुछ खास नहीं टिक सका। उनके द्वारा अपने करियर के दौरान मात्र 17 टेस्ट मैच और 104 वनडे खेले गए। इसके बाद उनका अंतरराष्ट्रीय करियर पूर्ण रूप से खत्म हो गया। इनके द्वारा दो शादियां की गई। साल 2006 में उनकी दूसरी शादी एंड्रिया हेविट से कैथोलिक परंपरा के साथ हुई और उन्हीं से शादी करने के बाद उन्होंने अपने हिंदू धर्म को छोड़कर ईसाई धर्म को अपना लिया।

विकास रंजन दास

बांग्लादेश के पूर्व क्रिकेटर विकास रंजन दास द्वारा साल 2000 में अपना डेब्यू किया गया था। इनका क्रिकेट करियर बहुत अधिक दिनों तक नहीं टिक सका। इनके द्वारा भी हिंदू धर्म का त्याग कर इस्लाम धर्म को अपनाया गया। इसके बाद धर्म परिवर्तन के कारण यह खिलाड़ी अपना नाम बदलकर विकास रंजन दास से महमदुर रहमान राणा बन गया।

Read Also:-इस साल का टी20 वर्ल्ड कप जीतने की प्रबल दावेदार है इंग्लैंड, जानिए टीम की सबसे मजबूत कड़ी