IPL 2023 की नीलामी में इन 3 खिलाड़ियों की लग सकती है महंगी बोली, नंबर 1 हासिल कर सकता है 11 करोड़ तक की कीमत

By Sangeeta Tiwari On December 23rd, 2022 | Last updated on October 17th, 2026

IPL 2023 की नीलामी में इन 3 खिलाड़ियों की लग सकती है महंगी बोली, नंबर 1 हासिल कर सकता है 11 करोड़ तक की कीमत

IPL 2023 : आगामी 23 दिसंबर को IPL के मिनी ऑक्शन का आयोजन होने जा रहा है। इस बार IPL ऑक्शन के दौरान 900 से अधिक खिलाड़ियों पर बोली लगाई जाएगी, जिसमें भारत, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया सहित कई देशों के खिलाड़ी मौजूद होंगे। इन खिलाड़ियों में कुछ खिलाड़ी ऐसे भी होंगे, जिन पर इस मेगा ऑक्शन के दौरान पैसों की जमकर बरसात की जा सकती है। इस आर्टिकल के जरिए जानते हैं ऐसे खिलाड़ियों के बारे में।

केन विलियमसन

आईपीएल के दिग्गज खिलाड़ियों में शामिल केन विलियमसन अब तक 76 मैचों में 210 1 रन बनाने में कामयाब रहे हैं साल 2018 में यह खिलाड़ी ऑरेंज कैप भी हासिल कर चुका है पिछले आईपीएल के दौरान विलियमसन द्वारा सनराइजर्स हैदराबाद का प्रतिनिधित्व किया गया था लेकिन इस साल आईपीएल नीलामी से पहले विलियमसन को रिलीज कर दिया गया है जहां ऑक्शन के दौरान उन पर धुआंदार पैसों की बरसात हो सकती है।

बेन स्टोक्स

मौजूदा समय में बेहतरीन फॉर्म में चल रहे बेन स्टोक्स ने आईपीएल के दौरान अपने बेहतरीन प्रदर्शन के कारण सबको खूब प्रभावित किया है। यह खिलाड़ी खेल के दौरान शतक जड़ते हुए कई बार 4 विकेट हॉल भी ले चुका है।

पूरी दुनिया इस ऑलराउंडर खिलाड़ी के बेहतरीन प्रदर्शन से अवगत है। इन्हीं कारणों के चलते आईपीएल ऑक्शन के दौरान स्टोक्स पर पैसों की बारिश हो सकती है।

एन जगदीशन

इस साल आईपीएल ऑक्शन के दौरान सबसे अधिक चौंकाने वाला नाम तमिलनाडु के बल्लेबाज एन जगदीशन का है, जिन्होंने हाल ही में विजय हजारे ट्रॉफी में लगातार बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 5 शतक जड़कर सबका ध्यान अपनी तरफ आकर्षित कर लिया था।

इसके साथ साथ सीएसके द्वारा जब से इस खिलाड़ी को टीम से रिलीज किया गया है, तबसे कई फ्रेंचाइजियों द्वारा उन्हें अपनी टीम में शामिल करने की इच्छा व्यक्त की जा चुकी है। इस साल इन्हीं कारणों के चलते एन जगदीशन आईपीएल के मिनी ऑक्शन के दौरान काफी महंगे खिलाड़ी साबित हो सकते हैं।

Read Also:-क्रिकेट के इतिहास का बड़ा दिन है 6 दिसंबर, एक ही दिन हुआ इन 11 दिग्गजों का जन्म