इंग्लैंड के इन 3 खिलाडियों की IPL 2023 की नीलामी में होगी सबसे अधिक कीमत
इंग्लैंड के इन 3 खिलाडियों की IPL 2023 की नीलामी में होगी सबसे अधिक कीमत

IPL 2023 : बस कुछ ही दिन शेष है, जब टी20 विश्व कप 2022 की विजेता टीम का नाम हमारे सामने होगा। T20 वर्ल्ड कप का फिनाले 13 नंवबर को खेला जाना है, इसके साथ ही इस टूर्नामेंट के दौरान कुछ ऐसे खिलाड़ी भी नजर आए, जिनके द्वारा मैदान पर अपने ताबड़तोड़ और बेहतरीन प्रदर्शन के चलते ना सिर्फ फैंस बल्कि आईपीएल फ्रेंचाइजियो को भी अपनी तरफ अट्रैक्ट कर लिया गया है।

इन खिलाड़ियों की होगी बड़ी कीमत

इस टूर्नामेंट के दौरान इंग्लैंड टीम का प्रदर्शन भी बेहद शानदार रहा है। जिसके चलते सेमीफाइनल में इंग्लैंड की टीम अपनी जगह बनाने में कामयाब रही। इंग्लैंड की टीम में 3‌ खिलाड़ी ऐसे भी मौजूद हैं, जिनके किलर परफॉर्मेंस को देखकर IPL 2023 सिचुएशन को देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है। कि IPL 2023 की नीलामी के दौरान इन खिलाड़ियों की कीमत 20 करोड़ से भी अधिक की लगाई जा सकती है। आइए ‌इस आर्टिकल के जरिए बात करते हैं, इन खिलाड़ियों के बारे में।

एलेक्स हेल्स

आईपीएल 2023 के दौरान 20 करोड़ से भी अधिक की कीमत वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में इंग्लैंड क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज एलेक्स हेल्स पहले स्थान पर शामिल है। मैदान पर यह दाएं हाथ का बल्लेबाज अपना आक्रमक रुख दिखाने में कामयाब रहा इसके साथ ही T20 वर्ल्ड कप 2022 के दौरान खेले 4 मैचों में अब तक वह मात्र 125 रन ही बना सके हैं। पहले दो मैचों से चूकने के बाद इस अनुभवी ऑलराउंडर खिलाड़ी द्वारा न्यूजीलैंड और श्रीलंका जैसी टीमों के सामने 52 और 47 रनों की धुआंधार पारी खेली गई।

33 वर्षीय एलेक्स हेल्स मे हर वो टैलेंट मौजूद है, जिसके द्वारा कोई भी गेंदबाज हिट हो सकता है। वही गति और स्पिन दोनों में ही हेल्स को महारत हासिल है। इसके साथ ही वह 137 के अच्छे स्ट्राइक रेट के साथ रन बनाते हैं। अगर सेमीफाइनल मैच में हेल्स शुरुआत करते हैं, तो उन्हें इसका फायदा अवश्य मिलेगा। अनुमान लगाया जा रहा है कि आईपीएल 2023 में फ्रेंचाइजी द्वारा इस खिलाड़ी को 20 करोड़ से अधिक की कीमत मैं खरीदा जा सकता है।

सैम कुरेन

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज सैम करन का नाम इस सूची में दूसरे नंबर पर शामिल है। यह धाकड़ गेंदबाज T20 वर्ल्ड कप 2022 के दौरान अपनी कहर बरपाती गेंदों से बल्लेबाजों को संभालने तक का मौका नहीं देते हैं। अभी हाल ही में अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए मैच के दौरान अपने कातिलाना प्रदर्शन के दम पर वह 5 विकेट हासिल करने में कामयाब रहे। इंग्लैंड के लिए 3.4 ओवर में गेंदबाजी करने वाले सैम करन ने इब्राहिम जादरान, उस्मान गनी, अजमत उल्लाह, राशिद खान और फजल हक फारुखी को शिकार बनाने में कामयाब रहे।

इसके साथ ही वह T20 अंतरराष्ट्रीय में इंग्लैंड के पहले ऐसे गेंदबाज बने, जिनके द्वारा 5 विकेट लेने का कारनामा कर दिखाया गया। इस फॉर्मेट में कुरेन से पहले किसी भी गेंदबाज द्वारा इंग्लैंड के लिए ऐसा नहीं किया गया था। वही अब तक खेले गए चार मुकाबलों के दौरान उनके द्वारा 10 विकेट चटकाए गए, और इस दौरान उनका इकोनामी रेट 6.40 का रहा। ऐसी सिचुएशन में आईपीएल 2023 की नीलामी के दौरान फ्रेंचाइजी द्वारा उन पर 20 करोड़ से अधिक की बोली लगाई जा सकती है।

बेन स्टोक्स

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स इस सूची में पहले नंबर पर शामिल है। जो किसी भी चुनौती का सामना करने से पीछे नहीं हटते हैं। आउट ऑफ फॉर्म बेन स्टोक्स बल्ले और गेंद के साथ मैदान में शानदार प्रदर्शन करने में माहिर हैं।

हालांकि T20 वर्ल्ड कप 2022 के दौरान अब तक बेन स्टोक्स अपना घातक और सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दिखाने में नाकाम रहे हैं। लेकिन उनका श्रीलंका के खिलाफ इंग्लैंड की जीत में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। नाबाद 42 रनों की तूफानी पारी के साथ वह मैच में जीत दिलाने में कामयाब रहे। वही स्टोक्स द्वारा गेंदबाजी के दौरान 8 रन प्रति ओवर की अच्छी इकॉनमी रेट के साथ पांच विकेट लिए गए। अनुमान लगाया जा रहा है, कि आईपीएल 2023 की नीलामी के दौरान इनकी कीमत भी 20 करोड़ से अधिक की होगी।

Read Also:-ICC वनडे वर्ल्ड कप 2023 के पहले शुभमन गिल ने बढ़ाई सलेक्टर्स की सिर दर्दी, इन 3 खिलाड़ियों के लिए बने गले की हड्डी