IPL 2023 में ऋषभ पंत की जगह यह तीन खिलाड़ी बन सकते हैं दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान

IPL 2023:- अभी हाल ही में भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज ऋषभ पंत एक कार एक्सीडेंट का शिकार हो गए है। जिसमें उनके सिर, पैर और हाथ में काफी चोटें आई हुई है। उनके घुटनों में भी लिगामेंट टियर हुआ है। ऐसी सिचुएशन में एम्स के डॉक्टरों द्वारा अपनी रिपोर्ट में बताया गया, कि अभी पंत को ठीक होने में 6 महीनों का समय लगेगा। जिसके चलते वह आईपीएल 2023 का हिस्सा नहीं बन पाएंगे।

वही अब दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी पंत की गैर-मौजूदगी में किसके द्वारा संभाली जाएगी, आइए डालते हैं एक नजर ऐसे तीन खिलाड़ियों पर जो आईपीएल के दौरान दिल्ली कैपिटल्स का नेतृत्व करेंगे।

डेविड वॉर्नर

दिल्ली कैपिटल्स के नियमित कप्तान की गैरमौजूदगी के दौरान ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी बल्लेबाज डेविड वार्नर आईपीएल 2023 में भारतीय टीम के कप्तान बनने के प्रबल दावेदार साबित हो सकते हैं। क्योंकि आईपीएल का अच्छा अनुभव उनके पास मौजूद है।

इतना ही नहीं बल्कि यह खिलाड़ी आईपीएल में काफी लंबे समय तक सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी भी कर चुका है। 2016 में अपनी कप्तानी के दौरान वॉर्नर हैदराबाद को उनका इकलौता खिताब जिताने में कामयाब रहे। इसके चलते दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान बनने के प्रबल दावेदार वार्नर नजर आ रहे हैं।

पृथ्वी शॉ

अगर आईपीएल 2023 के लिए दिल्ली कैपिटल्स द्वारा किसी भारतीय खिलाड़ी को कप्तान बनाने के बारे में विचार किया जाए। और टीम की कमान किसी युवा खिलाड़ी के हाथ में सौंपी जाए, तो पृथ्वी शॉ ऐसी सिचुएशन में सबसे बेहतर विकल्प साबित हों सकते है।

साल 2018 में यह खिलाड़ी दिल्ली कैपिटल के साथ जुड़ा है। आईपीएल का अच्छा एक्सपीरियंस लखनी के साथ साथ अपनी अगुवाई में भारत को अंडर-19 वनडे विश्वकप का खिताब भी पृथ्वी जिताने में कामयाब रहे थे। गिनती टीम के सबसे मुख्य खिलाड़ियों में होती है इसके साथ-साथ ऋषभ पंत जैसी आक्रमक सोच रखने वाले खिलाड़ियों में भी वह शामिल है और दिल्ली कैपिटल्स की टीम को है अच्छे से समझते हैं।

अक्षर पटेल

आईपीएल 2023 मे ऋषभ पंत की गैरमौजूदगी में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी संभालने वाले खिलाड़ियों के लिस्ट में भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल का नाम भी शामिल है। दिल्ली कैपिटल्स के साथ वह साल 2019 के आईपीएल से जुड़े हुए हैं। सिर्फ इतना ही नहीं, बल्कि पटेल दिल्ली के लिए अच्छे से अच्छा प्रदर्शन करते आ रहे हैं, और पिछले कुछ समय से अपनी गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों से बेहतर खेल दिखाया है।

मौजूदा समय में हुए दिल्ली के आस्ट्रेलिया कोचिंग स्टाफ पर काम करने के तरीकों से भी भलीभांति परिचित हैं। इसके साथ-साथ अगर फ्रेंचाइजी किसी को कप्तानी पद पर शामिल करने के बारे में विचार कर रही हैं जो भारतीय होने के साथ-साथ अच्छा अनुभव भी रखता हो, इसके लिए सबसे बेहतर विकल्प पटेल साबित हो सकते हैं। वह आईपीएल का विशेष अनुभव रखते हैं।

Read Also:-बीसीसीआई चयनकर्ताओं की राजनीति का शिकार हुए यह 3 खिलाड़ी, Team India में श्रीलंका के खिलाफ चयन के थे हकदार