IPL 2022 नीलामी में सबसे महंगे बिकने वाले यह तीन गेंदबाज, इस बार नीलामी में तोड़ सकते हैं सभी रिकॉर्ड

By Sangeeta Tiwari On December 20th, 2022 | Last updated on October 17th, 2026

IPL 2022 नीलामी में सबसे महंगे बिकने वाले यह तीन गेंदबाज, इस बार नीलामी में तोड़ सकते हैं सभी रिकॉर्ड

IPL के मैच भारत में त्योहार का रूप ले चुके हैं, जोकि अगले साल मार्च-अप्रैल से शुरू होने वाले है। आगामी 23 दिसंबर को आईपीएल के मिनी ऑक्शन का आयोजन केरल के कोच्चि शहर में होना है, जिसमें 400 से अधिक खिलाड़ियों पर बोली लगाई जा सकती है। इनमें से मात्र 87 खिलाड़ी ही खरीदे जा सकेंगे, क्योंकि सिर्फ इतने ही खिलाड़ियों की जगह शेष है।

उम्मीद की जा रही है कि आईपीएल के दौरान हरफनमौला खिलाड़ी जैसे बेन स्टोक्स सैम करण और जैसन होल्डर जैसे खिलाड़ियों पर पैसों की बौछार की जा सकती है लेकिन पिछली बार तो बाजी गेंदबाज ही मर गए थे बात करते हैं पिछले सीजन के बारे में।

दीपक चाहर

चेन्नई सुपर किंग्स के प्रमुख गेंदबाज दीपक चाहर पिछले सीजन में चेन्नई की टीम मैनेजमेंट द्वारा रिलीज किए गए थे, लेकिन इसके बाद हुए मेगा ऑक्शन के दौरान चेन्नई सुपर किंग्स द्वारा दीपक चाहर को 14 करोड़ की मोटी रकम देकर खरीदा गया था। इस बार चेन्नई द्वारा दीपक को अपनी टीम से रिटेन किया गया है।

शार्दुल ठाकुर

किसी समय चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा रहे शार्दुल ठाकुर को बाद में चेन्नई द्वारा रिलीज कर दिया गया था। इसके बाद मेगा ऑक्शन के दौरान शार्दुल ठाकुर को दिल्ली कैपिटल्स द्वारा 10 करोड़ में खरीद कर अपनी टीम में शामिल किया गया था।

साल 2022 का आईपीएल शार्दुल ठाकुर के लिए बेहद ही साधारण रहा, क्योंकि इस साल वह कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम में ट्रेड कर दिए गए हैं।

आवेश खान

किसी समय दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा रहा करते आवेश खान को साल 2022 के ऑक्शन से पहले दिल्ली द्वारा रिलीज कर दिया गया था। इसके बाद मेगा ऑक्शन के दौरान लखनऊ सुपरजायंट्स द्वारा आवेश खान को 10 करोड़ की कीमत देकर खरीदा गया था।

उस समय आवेश खान सबसे महंगे खिलाड़ी बन चुके थे। कृष्णप्पा गौतम को पछाड़ने के बाद आवेश खान को चेन्नई द्वारा 9 करोड़ की कीमत में खरीदा गया था। अब भारत के लिए आवेश खान खेल चुके हैं, लेकिन उनका प्रदर्शन इस दौरान कुछ खास नहीं रहा, जिसके चलते इस बार के आईपीएल में बेहतरीन प्रदर्शन करके उन्हें अपनी वापसी को सुनिश्चित करने का प्रयास करना ही पड़ेगा।

Read Also:-आईपीएल के आगामी सीजन में होगी क्रिस गेल की एंट्री, अब नए रूप में नजर आएंगे ‘यूनिवर्स बॉस’