24 घंटे में 11 Players घायल किसी के मुंह से खून निकला तो कोई पहुंचा अस्पताल
By Sangeeta Tiwari On December 13th, 2022 | Last updated on October 17th, 2026

वर्ल्ड कप के बाद सभी अंतरराष्ट्रीय टीमों के बीच द्विपक्षीय श्रंखला खेली जा रही है। जहां भारतीय टीम और बांग्लादेश के बीच एकदिवसीय सीरीज हो रही है, वहीं ऑस्ट्रेलिया कैरेबियाई टीम के साथ टेस्ट सीरीज खेलती नजर आ रही है। लेकिन खिलाड़ियों के चोटिल होने का सिलसिला लगातार जारी है, जिसके चलते सभी टीमों के लिए परेशानियां खड़ी हो रही है। पिछले 24 घंटों में अब तक 11 Players इंजरी का शिकार हो चुके हैं, तो वहीं कई खिलाड़ियों को अस्पताल भी पहुंचना पड़ा है। आइए जानते हैं इससे जुड़ी खबरों के बारे में।
मायर्स और ब्रोनर से लेकर यह खिलाड़ी हुए चोटिल
ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज टीम के बीच टेस्ट सीरीज हो रही है, जिसमें कंगारू टीम पहला मुकाबला जीतते हुए 1-0 से बढ़त बनाने में कामयाब रही। पहले मुकाबले के दौरान केमार रोच, सील्स, और काइल मेयर्स चोट का शिकार हुए थे, लेकिन इस मुकाबले के दौरान ब्रोनर के सिर में गेंद लगने से उन्हें रिटायर्ड हर्ट होकर वापस पवेलियन लौटना पड़ा।
ब्रोनर 8 दिसंबर को टेस्ट में अपना डेब्यू मुकाबला खेल रहे है। मात्र 2 ओवर डालकर मिंडले हैमस्ट्रिंग के चलते मैदान से बाहर चले गए, वही एडिलेड में खेले जा रहे दूसरे मुकाबले के दौरान रोच, सील्स, मायर्स और ब्रोनर को भी बाहर होना पड़ा।
जोश हेजलवुड और पैट कमिंस
पहले टेस्ट मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई टीम की जीत में अपना महत्वपूर्ण योगदान निभाने वाले Cricketer जोश हेजलवुड और कप्तान कमिंस को दूसरे मुकाबले के दौरान चोट के कारण बाहर होना पड़ा। स्क्रैन होने के बाद खबर आई, कि वह लो ग्रेड लेफ्ट साइड स्ट्रेन का शिकार हुए हैं, जिसके चलते टीम का साथ छोड़ कर उन्हें अपने घर लौटना पड़ेगा और रिहैब भी होगा। उनके टेस्ट सीरीज में खेलने का फैसला भी बाद में किया जाएगा। ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट कप्तान पैट कमिंस के चोट के चलते टीम की कप्तानी स्टीव स्मिथ को सौंप दी गई है।
चामिरा करुणारत्ने
श्रीलंका का यह क्रिकेटर भी चोट का ऐसा शिकार हुआ, कि बोलने तक में उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उनके आगे के 4 दांत भी चोट के कारण ही टूट गए। चामिरा करुणारत्ने को लंका प्रीमियर लीग में कैच पकड़ने के दौरान यह चोट लगी थी। चोट इतनी अधिक गहरी थी, कि अब गॉल में इसकी सर्जरी की खबर सामने आई है। अभी इस बात की कोई खबर नहीं है, कि आगे के मुकाबलों के दौरान वह उपस्थित रहेंगे अन्यथा नहीं।
रोहित शर्मा, दीपक चाहर, कुलदीप सेन
भारत और बांग्लादेश के बीच खेली जा रही इस सीरीज में भारतीय टीम को तीन बड़े झटको का करना पड़ रहा है। पहले बैंक इंजरी के चलते कुलदीप सेन दूसरे मुकाबले से पहले चोटिल हुए थे। दीपक चाहर हैमस्ट्रिंग के चलते श्रृंखला से बाहर हो गए हैं। इसी बीच कैच लपकने के कारण कप्तान रोहित शर्मा भी अंगूठे की चोट के कारण टीम से बाहर हो गए हैं।
Read Also:-IND vs BAN: यह 3 खिलाड़ी बन सकते हैं वनडे में Man of the Series