बुरी तरह फ्लॉप हुई अक्षय की फ़िल्म पृथ्वीराज, लेकिन इन 4 ऐतिहासिक फिल्मों ने तोड़े रिकॉर्ड

By Bharat Ka sach On July 6th, 2022 | Last updated on October 17th, 2026

akshay kumar

बॉलीवुड खिलाड़ी कुमार यानी कि अक्षय कुमार इन दिनों अपनी फिल्म पृथ्वीराज को लेकर लगातार सुर्खियां बटोर रहे है। क्योंकि अक्षय की इस फिल्म से उनके फैंस को काफी ज्यादा उम्मीद थी अक्षय कुमार की ये बैक टू बैक दूसरी फ्लॉप फिल्म है। जो बॉक्स आफिस पर बुरी तरीके से फ्लॉप साबित हुई है। आपको बता दें कि बॉलीवुड की फिल्म पृथ्वीराज एक ऐतिहासिक फिल्म थी। जिसको लेकर ज्यादातर लोगों की उम्मीद थी कि यह फिल्म सुपरहिट हो सकती है।

क्योंकि जब-जब बॉलीवुड के परदे पर ऐसी ऐतिहासिक फिल्में आई हैं। तब तक उन्होंने रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है। तो चलिए आज हम आपको इस कड़ी में बताते हैं। बॉलीवुड की उन फिल्मों के बारे में जिन्होंने पर्दे पर आते ही खूब कमाई की है।

Mughal-e-azam

Mughal-e-azam
Mughal-e-azam

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है बॉलीवुड की फिल्म मुग़ल-ए-आज़म का। आपको बता दें कि यह दिलीप कुमार और मधुबाला की एक ऐतिहासिक फिल्म थी। जिसको 1960 में रिलीज किया गया था। इस फिल्म का बजट एक करोड़ के करीब था और वहीं इस फिल्म ने उस समय 11 करोड़ की कमाई की थी। जो अपने आप में एक मोटी रकम होती है।

बाजीराव मस्तानी

इस लिस्ट में दूसरा नाम आता है बॉलीवुड की सुपर डुपर हिट फिल्म बाजीराव मस्तानी का। जिसमें दीपिका रणबीर और प्रियंका चोपड़ा भी थी। आपको बता दें कि इस ऐतिहासिक फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बहुत तगड़ी कमाई की थी। इस फिल्म का बजट करीबन 143 करोड था और इस फिल्म ने बॉक्स ऑफस से 350 करोड रुपए कमाए थे।

पद्मावत

इस लिस्ट में तीसरा नाम आता है फिल्म पद्मावत का। शाहिद कपूर दीपिका पादुकोण रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस की दुनिया में धमाल मचाया था इस फिल्म का बजट जहां 215 करोड था तो वहीं इसकी कमाई करीबन 885 करोड के करीब हुई थी।

जोधा अकबर

इस लिस्ट के सबसे आखरी नाम आता है। जोधा अकबर का ऋतिक रोशन और ऐश्वर्या राय स्टार इस फिल्म का बजट करीब 33 करोड़ का था। हालांकि यह फिल्म उनके दर्शकों को बेहद पसंद आई थी।