पंजाब किंग्स की मालिक प्रीति जिंटा ने अनोखे अंदाज में दी अर्शदीप सिंह को बधाई, कही ये बात

By Manika Paliwal On September 29th, 2022 | Last updated on October 17th, 2026

पंजाब किंग्स की मालिक प्रीति जिंटा ने अनोखे अंदाज में दी अर्शदीप सिंह को बधाई, कही ये बात

टीम इंडिया के युवा खिलाड़ी अर्शदीप सिंह ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के पहले टी20 में कमाल का प्रदर्शन किया है। उन्होंने शानदार गेंदबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका की टीम को पास कर दिया हालांकि इसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड भी दिया गया है। हालांकि इसके बाद से ही अर्शदीप सिंह को बधाई का तांता लग गया है अब ऐसे में आईपीएल पंजाब किंग्स की मालकिन बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने भी उन्हें एक बेहद शानदार तरीके से बधाई दी है।

Read More : अर्शदीप सिंह के बचाव में उतरे आकाश चोपड़ा, करारा जवाब देकर ट्रोलर्स के मुहं पर जड़ा ताला

प्लेयर ऑफ द मैच का मिला खिताब

23 साल के युवा तेज गेंदबाज अर्शदीप ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के पहले टी-20 में कमाल का प्रदर्शन दिखाया। उन्होंने मुकाबले में अपने पहले और दूसरे ओवर में 3 विकेट झटके। जिसमें उन्होंने साउथ अफ्रीका के तीन महत्वपूर्ण विकेट को चटकाने का काम किया था हालांकि इन सबके बाद इस खिलाड़ी को प्लेयर ऑफ द मैच के अवार्ड से भी सम्मानित किया गया।

कुछ ऐसा रहा मैच का हाल

Arshdeep singh

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरी मेहमान टीम ने 20 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर महज 106 रनों का लक्ष्य टीम इंडिया को दिया था। जिसके बाद ओपनर केएल राहुल और सूर्यकुमार यादव के बीच तीसरे विकेट के लिए 93 रनों की शानदार साझेदारी की बदौलत ही भारत ने 16.2 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर इस लेख को बेहद आसानी से अपने नाम किया।

प्रीति जिंटा ने दी अर्शदीप सिंह को बधाई

पंजाब किंग की मालकिन बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने अर्शदीप को बधाई दी है कि आईपीएल में पंजाब टीम का प्रतिनिधित्व करते हैं। प्रीति ने लिखा है -Wow, मैन ऑफ द मैच। उन्होंने इसके साथ ही ताली बजाने वाली को भी शेयर किया। खिलाड़ी ने 3 महीने पहले ही डेब्यू दर्ज कराया था। उन्हें तब कप्तान रोहित शर्मा ने केप दी थी। अर्शदीप ने अपना पहला मैच इंग्लैंड के खिलाफ 7 जुलाई 2022 को खेला था।

Read More : टीम इंडिया के ऐसे 3 खिलाड़ी जो T20 World Cup में चुने गए लेकिन नहीं खेले हैं ऑस्ट्रेलिया में 1 भी टी20 मैच