अचंता शरत कमल को मिलेगा खेल रत्न अवॉर्ड, रोहित शर्मा के कोच को भी मिला ये खास सम्मान, देखें पूरी लिस्ट

By Manika Paliwal On November 15th, 2022 | Last updated on October 17th, 2026

अचंता शरत कमल को मिलेगा खेल रत्न अवॉर्ड, रोहित शर्मा के कोच को भी मिला ये खास सम्मान

भारतीय सरकार नए साल के मेजर ध्यान चंद अवॉर्ड अचंता शरत कमल को देने की घोषणा की है। दरअसल खेल मंत्रालय ने सोमवार को खेल पुरस्कारों की सूची को जारी की हैं। इस बात का ऐलान किया है कि किस खिलाड़ी को कौनसा अवार्ड दिया जाएगा। लेकिन इन सबके बीच एक हैरान कर देने वाली बात यह है कि इस सूची में सिर्फ यह खिलाड़ी एकलौता ऐसा खिलाड़ी है। जिसे यह पुरस्कार दिया जा रहा है। बता दें 30 नवंबर को राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति 2022 के लिए मेजर ध्यानचंद राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार को खिलाड़ियों को प्रदान करेगी।

इन खिलाड़ियों को मिलेगा अर्जुन अवार्ड

अचंता शरत कमल खेल रत्न पाने वाले अकेले खिलाड़ी है। जबकि 25 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा जिसमें बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन, एच एस प्रणय, महिला मुक्केबाज निकहत जरीन, एथलीट एल्डौस पॉल, अविनाश साबले शामिल हैं. विजेताओं को राष्ट्रपति भवन में आयोजित विशेष समारोह में पुरस्कार दिए जाएंगे।

Read More : विजय हजारे ट्रॉफी: क्रिकेट फैंस को मिली बुरी खबर, अचानक से हॉस्पिटल में भर्ती हुए ये बल्लेबाज

क्रिकेट के कोटे में आया सिर्फ एक अवार्ड

इन सभी पुरस्कारों की सूची में क्रिकेट के नाम पर सिर्फ एक ही अवार्ड है और यह अवार्ड मिला है। भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा के बचपन के कोच दिनेश लाड को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड दिया जाएगा।

एक नजर विजेताओं की सूची पर

मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार अचंता शरत कमल को दिया जायेगा।

अर्जुन पुरस्कार : सीमा पूनिया ( एथलेटिक्स ), एल्डौस पॉल ( एथलेटिक्स ), अविनाश साबले ( एथलेटिक्स ), लक्ष्य सेन ( बैडमिंटन ), एच एस प्रणय ( बैडमिंटन ), अमित ( मुक्केबाजी ), निकहत जरीन ( मुक्केबाजी ), भक्ति कुलकर्णी ( शतरंज ), आर प्रज्ञानानंदा ( शतरंज ), दीप ग्रेस इक्का ( हॉकी ), सुशीला देवी ( जूडो ), साक्षी कुमारी ( कबड्डी ), नयन मोनी सैकिया ( लॉनबॉल), सागर ओव्हालकर ( मलखम्ब ), इलावेनिल वालारिवान ( निशानेबाजी ), ओमप्रकाश मिठारवाल ( निशानेबाजी), श्रीजा अकुला ( टेबल टेनिस ), विकास ठाकुर ( भारोत्तोलन), अंशु ( कुश्ती ), सरिता ( कुश्ती ), परवीन ( वुशू), मानसी जोशी ( पैरा बैडमिंटन ), तरूण ढिल्लो ( पैरा बैडमिंटन ), स्वप्निल पाटिल ( पैरा तैराकी ), जर्लिन अनिका जे ( बधिर बैडमिंटन )

द्रोणाचार्य पुरस्कार ( नियमित श्रेणी में कोचों के लिये ) : जीवनजोत सिंह तेजा ( तीरंदाजी ), मोहम्मद अली कमर ( मुक्केबाजी), सुमा शिरूर ( पैरा निशानेबाजी) और सुजीत मान ( कुश्ती )

लाइफटाइम श्रेणी लिस्ट : दिनेश लाड ( क्रिकेट ), बिमल घोष ( फुटबॉल), राज सिंह ( कुश्ती )

ध्यानचंद लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार लिस्ट : अश्विनी अकुंजी ( एथलेटिक्स ), धरमवीर सिंह ( हॉकी ), बी सी सुरेश ( कबड्डी ), नीर बहादुर गुरंग ( पैरा एथलेटिक्स )

राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार लिस्ट : ट्रांस स्टेडिया इंटरप्राइजेस प्राइवेट लिमिटेड, कलिंगा सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान, लद्दाख स्की और स्नोबोर्ड संघ

Read More : T20 वर्ल्ड कप खत्म होते ही दिग्गज खिलाड़ी का बड़ा बयान, टेस्ट क्रिकेट छोड़ने के दिए संकेत