आखिरकार टूटा मोहम्मद शमी के सब्र का बांध, प्रेस कॉन्फ्रेंस कर फैंस पर निकाली भड़ास

By Manika Paliwal On November 3rd, 2022 | Last updated on October 17th, 2026

आखिरकार टूटा मोहम्मद शमी के सब्र का बांध, प्रेस कॉन्फ्रेंस कर फैंस पर निकाली भड़ास

जसप्रीत बुमराह के चोटिल होने के बाद टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को T20 वर्ल्ड कप की टीम में शामिल किया गया। हालांकि रोहित शर्मा ने लगातार मोहम्मद शमी को सभी मुकाबलों में मौके दिए। लेकिन वह टीम के लिए कुछ खास कमाल नहीं कर पाए। जिसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा आलोचनाओं का सामना भी करना पड़ा। लेकिन मोहम्मद शमी ने अपनी चुप्पी को तोड़ते हुए ट्रोलर्स को अब करारा जवाब दिया है।

Read More : Points Table: पाकिस्तान की जीत ने पलटा सेमीफाइनल का समीकरण, खतरें के बादलों के नीचे आई भारत की टीम

मोहम्मद शमी ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब

दरअसल T20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के तेजतर्रार गेंदबाज शमी कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रहे थे। शमी का अब तक उनकी बेहतरीन गेंदबाजी का जादू भी देखने को नहीं मिल रहा था। जिसकी वजह से हर मुकाबले के खत्म होने के बाद शमी को लगातार सोशल मीडिया पेट्रोल किया जा रहा है। अब ऐसे में मोहम्मद शमी ने ट्रोलर्स को जमकर खरी-खोटी सुनाई है। जिसके बाद शमी ने अपने ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है।

एक पल में हीरो से जीरो बना दे

शमी ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि-

” असली फैन वह नहीं होता जो तुम्हें एक पल में हीरो से जीरो बन रहे। अगर कोई सच्चा क्रिकेट प्रेमी है। तो वह अपने पसंदीदा खिलाड़ी को हमेशा सपोर्ट और प्यार करेगा। उसको इस बात से फर्क नहीं पड़ेगा कि खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन कर रहा है या नहीं।”

एक नजर शमी के अब तक के प्रदर्शन पर

बात अगर मोहम्मद शमी के T20 वर्ल्ड कप 2022 के प्रदर्शन की करें तो उन्होंने अभी तक चार मुकाबले खेले हैं। उन्होंने अभी तक 4 विकेट हासिल किए हैं इस दौरान उन्होंने 6 की इकोनॉमी रेट के साथ 90 रन लुटाए हैं। इन आंकड़ों को देखते हुए वह टीम के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तीसरे गेंदबाज हैं। वही अर्शदीप सिंह टीम के लिए सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले पहले गेंदबाज हैं। उन्होंने भारत के लिए अभी तक 9 विकेट लिए हैं।

Read More : जसप्रीत बुमराह और जडेजा के बाद अब टीम इंडिया पर टूटा दुखों का पहाड़, ये खिलाड़ी भी हुआ अब चोटिल