वनडे वर्ल्ड कप 2023 में खेलते नजर आएंगे पंत, जानिए किस मैच में खिलाड़ी की होगी वापसी

By Manika Paliwal On January 22nd, 2023 | Last updated on October 17th, 2026

पंत नहीं हुए फिट तो WORLD CUP 2023 में ये खिलाड़ी होगा टीम इंडिया का अगला विकेटकीपर, कप्तान ने शुरू की तैयारी

30 दिसंबर की रात टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत भी कार हादसे का शिकार हो गए थे। गंभीर रूप से चोटिल पंत को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिसके बाद अब इस खिलाड़ी को लेकर के एक बड़ी अपडेट सामने आ रही है। दरअसल भारत को इस साल के आखिरी में वनडे वर्ल्ड कप खेलना है। जिसमें पंत की वापसी की खबरें काफी तेजी से कर रही है। माना जा रहा है कि यह खिलाड़ी इस बार के वनडे वर्ल्ड कप में हिस्सा ले सकते हैं।

Read More : टीम इंडिया में एंट्री लेते ही गर्दिश में आए पृथ्वी के सितारें, सस्ते में विकेट गंवाकर पवेलियन पहुंचे खिलाड़ी

हॉस्पिटल से जल्दी मिलेगी छुट्टी

ऋषभ पंत का कार एक्सीडेंट काफी भयानक था और उनके शरीर के कई हिस्सों पर भी गंभीर चोटें आई थी। जिस वजह से डॉक्टरों को उनकी सर्जरी करनी पड़ी थी। लेकिन अब ऐसा माना जा रहा है कि उनकी सफल सर्जरी के बाद उन्हें जल्द ही अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है। वह अगले 1 या 2 हफ्ते में अस्पताल से बाहर निकल सकते हैं। जिसके बाद अब उनका रिहैब का भी प्लान तैयार किया जा चुका है और वह जल्दी पूरी तरह से फिट होकर क्रिकेट के मैदान में अपनी वापसी करेंगे।

वर्ल्ड कप से पहले ठीक हो सकता है यह खिलाड़ी

पंत वनडे वर्ल्ड कप में किस तरीके की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। यह पूरी तरीके से उनके रिहर्सल पर निर्भर करेगा कि वह किस प्रकार से भारतीय टीम को सहयोग देने के लिए तैयार है। आपको बता दें कि पंत की आखिरी वनडे क्रिकेट में काफी शानदार है। यही वजह है कि इस वक्त चल रही वनडे सीरीज में ऋषभ पंत की कमी काफी खल रही है। इसके अलावा उनके फैंस बड़ी बेसब्री से उनको मैदान में देखने के लिए बेताब है।

6 से 7 महीने करना होगा इंतजार

इस वक्त ऋषभ पंत की लिगमेंट सर्जरी सफल हुई है और इसे ठीक होने में कम से कम 6 से 7 महीने का समय लगेगा। इसके बाद उनकी स्ट्रेंथ ट्रेनिंग शुरू होगी और फिर 2 महीने बाद इस बात की जांच होगी। बता दे कई सारे खिलाड़ी ऐसे हैं जिनको चोट लगने के बाद क्रिकेट के मैदान में उनकी वापसी संभव नहीं हो पाई है। लेकिन कुछ खिलाड़ियों ने शानदार कमबैक किया है।

Read More : किसी हूर की परी से कम नहीं टीम इंडिया के इस क्रिकेटर की वाइफ, बिकनी तस्वीरें देख आप रह जाएंगे दंग