RCB vs UPW : कहीं मौसम न बिगड़ दें खेल का पूरा मजा, जानें कैसा होगा पिच का मिजाज
By Manika Paliwal On March 10th, 2023 | Last updated on October 17th, 2026

RCB vs UPW : महिला प्रीमियर लीग का आठवां मुकाबला मुंबई और आरसीबी के बीच खेला जाएगा। जहां आरसीबी पहली जीत को अपने नाम करने के इरादे में यूपी वॉरियर्स के साथ भिड़ंत करती हुई नजर आएगी तो वही दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में होगा। एक तरफ स्मृति अपनी टीम को जीत दिलाने की पूरी कोशिश करेंगे तो वहीं यूपी की कप्तान एलिसा हिली भी जीत के इरादे से मैदान में उतरेंगे। ऐसे में क्या होगी पिछोर वेदर की रिपोर्ट चलिए आपको बताते है।
पिच रिपोर्ट
बात अगर पिच की करें तो यह मुंबई के समुद्र किनारे स्थित है। जिससे इस मैदान पर काफी प्रभाव पड़ता है इस मैदान पर हमें मार्च-अप्रैल और महीनों में तेज गर्मी और उमस देखने को मिलती है। बता दें कि यहां की पिच लाल मिट्टी की बनी हुई है जिस वजह से अधिक उछाल देखने को मिलता है इस मैदान पर बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों को मदद मिलती है।
वेदर रिपोर्ट
मौसम के बारे में करें तो 10 मार्च को गर्मी रहने वाली है। तापमान 26 डिग्री से 37 डिग्री तक रहने वाला है मैच में बारिश होने की संभावना दूर-दूर तक नहीं है। इसका मतलब है कि विमिंस प्रीमियर लीग के तीसरे मुकाबले में किसी भी प्रकार की कोई भी रुकावट नहीं आएगी।
दोनों ही टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर महिला: स्मृति मंधाना (कप्तान), सोफी डिवाइन, हीथर नाइट, दिशा कासत, एलिसे पेरी, ऋचा घोष (w), कनिका आहूजा, आशा शोभना, प्रीति बोस, मेगन शुट्ट, रेणुका ठाकुर सिंह
यूपी वारियर्स: एलिसा हीली (कप्तान), श्वेता सहरावत, ताहलिया मैकग्रा, दीप्ति शर्मा, ग्रेस हैरिस, सिमरन शेख, किरण नवगिरे, देविका वैद्य, सोफी एक्लेस्टोन, अंजलि सरवानी, राजेश्वरी गायकवाड़
Read More : WPL में टूटा इस समलैंगिग कपल का दिल, एक की चमकी किस्मत तो दूसरे को नहीं मिला कोई खरीददार