World Cup 2023 को लेकर BCCI के खिलाफ कई देशों ने संभाला मोर्चा, बगावत कर ICC से की शिकायत

By Sangeeta Tiwari On September 17th, 2024 | Last updated on October 17th, 2026

World Cup 2023 को लेकर BCCI के खिलाफ कई देशों ने संभाला मोर्चा, बगावत कर ICC से की शिकायत

World Cup 2023 : BCCI को दुनिया का सबसे ताकतवर क्रिकेट बोर्ड माना जाता है। कई बार दूसरे देशों के बोर्ड द्वारा BCCI पर मनमानी करने के आरोप भी लगाए गए हैं। वर्ल्ड कप से पहले क्रिकेट के सुप्रीम बार्डी आईसीसी के पास बीसीसीआई द्वारा शिकायत की गई है जिसका मुख्य कारण आगामी वर्ल्ड कप है। रिपोर्ट्स के मुताबिक क्रिकेट बोर्ड की तरफ से यह शिकायत की गई है।

रिपोर्ट के मुताबिक BCCI के खिलाफ कई देशों ने मोर्चा संभाला है, जिसके चलते बीसीसीआई वर्ल्ड कप को लेकर सवालों के घेरे में घिरती चली जा रही है। इसके साथ ही वर्ल्ड कप के आयोजन पर भी कई प्रकार के सवाल उठाए जा रहे हैं, आखिर क्या रहा पूरा मामला।

क्यों दुनिया भर के बोर्ड्स में नजर आई नाराजगी?

5 अक्टूबर से वर्ल्ड कप का आगाज होने जा रहा है। इससे पहले BCCI की तरफ से जोरदार तैयारियां की जा रही है, लेकिन पाकिस्तान मीडिया की एक रिपोर्ट्स के मुताबिक वर्ल्ड कप को लेकर बीसीसीआई की तरफ से हो रही लेट लतीफी के कारण कई क्रिकेट बोर्ड्स नाराज हो गए हैं। पाक मीडिया के मुताबिक दुनिया के कई क्रिकेट बोर्ड्स द्वारा इस बात की आईसीसी से शिकायत भी की गई है। यह नाराजगी वर्ल्ड कप के फाइनल शेड्यूल के जारी न किए जाने पर जताई जा रही है। इसके साथ ही वर्ल्ड कप के मैचों की टिकटों की बिक्री भी अभी नहीं शुरू हुई है, जिसके चलते भी कई क्रिकेट बोर्डस में नाराजगी नजर आ रही है।

टिकटों की बिक्री में हो रही देरी

अभी तक वर्ल्ड कप के फाइनल शेड्यूल का ऐलान नहीं किया गया है, और इसके साथ ही टिकटों की बिक्री भी नहीं शुरू हुई है, जिसके चलते दुनिया भर के फैंस में नाराजगी नजर आ रही है। विदेशी फैंस वर्ल्ड कप को लेकर भारत आने की तैयारी बनाए बैठे हैं लेकिन शेड्यूल और टिकट बिक्री में हो रही देरी के चलते उन्हें भी अपने प्लान तैयार करने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

किया जा सकता है वर्ल्ड कप के शेड्यूल में बदलाव

आईसीसी और बीसीसीआई द्वारा मिलकर वर्ल्ड कप का शेड्यूल जारी किया जा चुका है, लेकिन वर्ल्ड कप के शेड्यूल में कई बदलाव भी किए जा सकते हैं। अहमदाबाद और हैदराबाद के बाद कोलकाता में खेले जाने वाले इंग्लैंड और पाकिस्तान कै मैचों की तारीखों में बदलाव किया जा सकता है ऋजो मुकाबला पहले 12 नवंबर को खेला जाना था उसे अब 11 नवंबर किया जा सकता है, क्योंकि भारत में वर्ल्ड कप का आयोजन ऐसे समय किया जा रहा है, जब देश में त्योहारों का सीजन रहता है, जैसे दशहरा, दिवाली, काली पूजा यह सब कुछ इसी दौरान पढ़ रहे हैं। अब ऐसे में विदेशी टीमों को सुरक्षा देना पुलिस प्रशासन के लिए एक बहुत बड़ी चुनौती साबित होगी।

Read Also:-Video : सर Ravindra Jadeja ने लगाए रोड पर ठुमके, लूटी महफिलें, रिवाबा की खुशी का नहीं रहा ठिकाना