IND VS SL : “मैं अपने प्रदर्शन से खुश हूं। मुझे जो भी अवसर….” प्लेयर ऑफ़ द सीरीज का ख़िताब पाने के बाद कुलदीप ने दिया बड़ा बयान
By Manika Paliwal On January 12th, 2023 | Last updated on October 17th, 2026

IND VS SL: भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन में खेला जा रहा है। जहां श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है तो वहीं भारत ने उसे 39.4 ओवर में 215 रनों पर ही समेट दिया है।
जिसके बाद लक्ष्य का पीछा करने मैदान पर उतरी भारतीय टीम ने बेहद आसानी से इस लक्ष्य को हासिल कर सीरीज को अपने नाम किया। हालाकिं भारत के लिए तीन विकेट लेने वाले कुलदीप यादव ने शानदार प्रदर्शन किया। जिसके लिए उनको प्लेयर ऑफ़ द सीरीज का ख़िताब भी दिया गया हैं।
Read More : भारत को मिला एक और खतरनाक आलराउंडर खिलाड़ी, 280 विकेट अपने नाम कर खटखटाया भारतीय टीम का दरवाजा
कुलदीप यादव ने दिया बड़ा बयान
प्लेयर ऑफ़ द सीरीज का ख़िताब जीतने के बाद कुलदीप यादव ने बड़ा बयान दिया हैं।
“मैं अपने प्रदर्शन से खुश हूं। मुझे जो भी अवसर मिलते हैं, मैं अपना सर्वश्रेष्ठ देने और अपनी क्षमताओं को वापस लाने की कोशिश करता हूं। जब आप खेलते हैं, तो आपको ध्यान केंद्रित करना होता है, जबकि जब आप 11 में नहीं होते हैं तो आप आराम कर सकते हैं।
इस समय, मैं वास्तव में अपनी गेंदबाजी का लुत्फ उठा रहा हूं। हालांकि, टीम संयोजन महत्वपूर्ण है, मैं इसके बारे में ज्यादा नहीं सोचता, बस मौका आने पर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर ध्यान केंद्रित करता हूं।”
आपको कुछ नया करते रहने की जरूरत है
कुलदीप यहीं नहीं रुके उन्होंने इसी के साथ अपनी बात बढ़ाते हुए कहा कि
” आपको कुछ नया करते रहने की जरूरत है, आप एक ही रफ्तार से गेंदबाजी नहीं कर सकते। मैंने अपनी बल्लेबाजी पर काम किया है, मैं अपना ध्यान उस पर रखता हूं जब भी मुझे कोई खेल नहीं मिलता है। पिछले एक साल में, मैंने अपनी फिटनेस पर भी काफी काम किया है,
इसका पूरा श्रेय एनसीए कोचों को जाता है। इससे मुझे लय में आने और अधिक आक्रामक बनने में मदद मिली है। युज़ी ने हमेशा मेरा समर्थन किया है, जाहिर है कि वह जानता था कि बल्लेबाज कैसे खेलते हैं क्योंकि वह पहले के खेल खेल चुका है इसलिए वह मुझे सलाह देता रहता है।”
कुलदीप यादव की घातक गेंदबाजी
भारत और श्रीलंका के बीच खेले गए पहले मुकाबले में कुलदीप यादव को प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया गया था। लेकिन आज दूसरे वनडे में कप्तान रोहित शर्मा ने चहल की जगह कुलदीप को मौका दिया तो वही कुलदीप ने यह मौका हाथों से कबूल किया
अपनी अविश्वसनीय गेंदबाजी से कोहराम मचा दिया यादव ने पहले ही स्पेल में श्रीलंका के 3 विकेट चटकाए और उन्हें पवेलियन का रास्ता दिखाया। बता दें कि यह तीनों विकेट श्रीलंका के काफी अहम थी जिसमें कुसल मेंडिस कप्तान और चरित असालंका शामिल है।
Read More : सूर्यकुमार यादव ने तोड़ा विराट का रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बने पहले भारतीय बल्लेबाज