ताऊ कुणाल पांड्या दे रहे है हार्दिक के बेटे की क्रिकेट कोचिंग पर ध्यान, बचपन से ही शुरू हो गई है ट्रेनिंग
By Manika Paliwal On December 16th, 2022 | Last updated on October 17th, 2026

इस समय जहां सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर रणजी टूर्नामेंट में शतकीय पारी खेल खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ एक और क्रिकेटर के बेटे इस समय मैदान में बल्लेबाजी करते हुए नजर आ रहे हैं। जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है और लोग इस वीडियो को पसंद भी कर रहे हैं। इसके साथ ही इस वीडियो पर तरह-तरह के कॉमेंट्स करके अपना प्यार भी जाहिर कर रहे हैं।
Read More : सचिन तेंदुलकर को लेकर ये क्या बोल गए शोएब अख्तर, वो सकलैन था जिसने मुझे सचिन को लेकर….
फैंस को पसंद आ रहा है कुणाल पांड्या का यह वीडियो
https://www.instagram.com/reel/ClvJHnUvrD_/?utm_source=ig_embed&ig_rid=55ee4423-f41b-4910-b273-7a3615d57f26
दरअसल यह वीडियो भारतीय क्रिकेटर खिलाड़ी कुणाल पांड्या ने अपने ऑफिशल इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। इतना ही नहीं इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने एक खास कैप्शन भी लिखा है। जिसमें उन्होंने कहा है कि
“एक दिन टफ ग्रांउड पर इस सनशाईन सी बाॅल के साथ”
जैसा कि आप इस वीडियो में साफ तौर पर देख सकते हैं कि किस तरह से हार्दिक पांड्या के भाई कुणाल पांड्या उनके बेटे को गेंदबाजी कर आते हैं कभी बल्लेबाजी कर आते हैं और प्रैक्टिस कराते कराते उनका खूब ध्यान भी रखते हैं। हालांकि इस वीडियो में इन दोनों के अलावा हार्दिक की पत्नी भी नजर आ रही है।
क्रिकेट तो पांड्या फैमिली के खून में है
लोग इस वीडियो को देखने के बाद तरह तरह के कमेंट कर रहे हैं और लोगों को उनका यह वीडियो काफी पसंद ही आ रहा है। जहां एक फैन ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है कि क्रिकेट तो पांड्या फैमिली के खून में है तो वही किसी ने उन्हें छोटा हार्दिक कहा है। वही एक फैन ने तो उन्हें अपने बड़े पापा यानी कि कुणाल पांड्या की फोटो कॉपी बताया है।
डेढ़ साल से नहीं है टीम इंडिया का हिस्सा
जहां एक तरह हार्दिक पांड्या फिर से टीम इंडिया में अपनी जगह पक्की कर चुके हैं। वहीं नके भाई क्रुणाल पांड्या करीब डेढ़ साल से टीम इंडिया का हिस्सा नहीं है। बता दें इस खिलाड़ी ने अपना आखिरी वनडे मुकाबला 2021 में खेला था।
Read More : धनश्री ने नाम के पीछे से हटाया चहल का सरनेम, वही चहल के पोस्ट ने भी हिलाया सबका दिमाग