‘विराट के साथ मेरी…’,नीदरलैंड को धूल चाटने के बाद सूर्यकुमार यादव ने दिया ये बड़ा बयान

By Manika Paliwal On October 27th, 2022 | Last updated on October 17th, 2026

नीदरलैंड

नीदरलैंड के खिलाफ टीम इंडिया के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने अपने बल्ले से काफी कमाल दिखाया। उन्होंने टीम के लिए एक बार फिर से शानदार ताबड़तोड़ पारी खेली है और इसी के साथ उन्होंने विराट कोहली के साथ साझेदारी भी निभाई। हालांकि सूर्यकुमार यादव की तूफानी पारी की बदौलत ही टीम इंडिया को नीदरलैंड के खिलाफ शानदार जीत मिली है और वह अपनी इस पारी के बाद काफी ज्यादा खुश नजर आए हैं।

Read More : IND vs SA 3rd ODI: बारिश बिगाड़ सकती है तीसरे वनडे मैच का मजा, एक नजर टीम इंडिया की प्लेइंग 11 पर

अपनी धुआंधार पारी खेलने के बाद दिया बड़ा बयान

सूर्यकुमार यादव ने टीम इंडिया की पारी खत्म होने के बाद मैच प्रेजेंटेशन में खास बातचीत की है और बातचीत करते हुए कहा है कि विराट और उनके बीच काफी शानदार बोलने है इसी के साथ उन्होंने यह भी कहा है कि विराट के साथ मेरी काफी बढ़िया साझेदारी हुई इस वर्ल्डकप का हिस्सा बनकर काफी ज्यादा अच्छा महसूस कर रहा हूं। मेरे बीवी भी यही तो मुझे और ज्यादा अच्छा लग रहा है मैं अपनी बल्लेबाजी का आनंद लेना चाहता हूं। हालाकिं पिच थोड़ी सी धीमी और बल्ले पर गेंद इतने अच्छे से नहीं आ पा रही है।

नीदरलैंड के खिलाफ दिखाया फौलादी प्रदर्शन

जानकारी में आपको बताते हैं कि सूर्यकुमार यादव और विराट कोहली ने शानदार साझेदारी करते हुए नीदरलैंड को 56 रनों से करारी हार दी है । सूर्यकुमार यादव ने 25 गेंदों पर अपना पचासा पूरा किया तो वहीं दूसरी तरफ विराट कोहली एक बार फिर से फौलादी प्रदर्शन करते हुए नजर आए। इस खिलाड़ी ने 44 गेंदों का सामना करते हुए 62 रनों की तूफानी पारी खेली। इसके अलावा रोहित शर्मा ने भी कमाल का प्रदर्शन दिखाया और 39 गेंदों पर 53 रन बनाए इन बल्लेबाजों के प्रदर्शन की बदौलत भारतीय टीम ने 2 विकेट के नुकसान पर 179 रन बना डाले।

Read More : IND vs PAK : महामुकाबले के लिए मेलबर्न सिटी पहुंची टीम इंडिया, सोशल मीडिया पर सामने आई खास तस्वीर