BAN vs IND, STAT: 12 साल बाद जयदेव ने मैदान में वापसी कर मैदान में रचा इतिहास, पहले दिन बने कुल 6 बड़े रिकॉर्ड्स

By Manika Paliwal On December 22nd, 2022 | Last updated on October 17th, 2026

BAN vs IND, STAT: 12 साल बाद जयदेव ने मैदान में वापसी कर मैदान में रचा इतिहास, पहले दिन बने कुल 6 बड़े रिकॉर्ड्स

भारत और बांग्लादेश के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट सीरीज का आगाज आज से हो गया है। जहां बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है। तो वहीं बांग्लादेश की टीम ने पहली पारी में 227 रनों का लक्ष्य भारत को दिया है। हालांकि पहले दिन का खेल खत्म होने तक भारतीय टीम ने बिना विकेट गंवाए 19 रन बना लिए हैं। वही टेस्ट के दूसरे मुकाबले में पहले दिन छह बड़े रिकॉर्ड्स बने हैं। जिसमें जयदेव उनादकट का एतिहासिक रिकॉर्ड भी दर्ज है।

Read More : BAN vs IND: उमेश-अश्विन की गेंदबाजी की आंधी में उड़ी बांग्लादेशी टीम, 227 रनों पर सिमटी बांग्लादेश की पहली पारी

पहले दिल बने यह 6 बड़े रिकॉर्ड

दो टेस्ट मैचों के बीच सबसे ज्यादा मुकाबलों का अंतराल

142 गैरेथ बैटी (2005-16)
118 जयदेव उनादकट (2010-22)*
114 मार्टिन बिकनेल (1993-03)
109 फ़्लॉइड रीफ़र (1999-09)
104 यूनुस अहमद (1969-87)
103 डेरेक शेकलटन (1951-63)

दो टेस्ट मैचों के बीच किसी भारतीय का सबसे ज्यादा मुकाबलों का अंतराल रहने का रिकॉर्ड अभी तक जयदेव उनादकट के नाम पर दर्ज हो गया है। इससे पहले यह रिकॉर्ड दिनेश कार्तिक के नाम पर दर्ज था।

केएल राहुल इंटरनेशनल मैचों में अपने 100 कैच पूरे कर लिए हैं।

जयदेव उनादकट ने डेब्यू के 12 साल के बाद अपना पहला टेस्ट विकेट लिया है।

मोमिनुल हक ने अपने टेस्ट करियर का 16 अर्धशतक लगाया है।

नजमुल हसन संतों ने टेस्ट करियर में अपने 1000 रन पूरे किए हैं।

Read More : नए साल से भारतीय क्रिकेट में दिखेगा बदलाव, नए दौर की तैयारी देख मचा शोर!