IND vs AUS: रवींद्र जडेजा को उंगली पर बाम लगाना पड़ा भारी, ICC ने सुनाई ये कड़ी सजा

By Manika Paliwal On February 12th, 2023 | Last updated on October 17th, 2026

IND vs AUS: जडेजा को उंगली पर बाम लगाना पड़ा भारी, ICC ने सुनाई ये कड़ी सजा

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए पहले टेस्ट मुकाबले में टीम के ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा द्वारा हाथ पर क्रीम लगाने का वीडियो सामने आया था। जिस पर अब ऑस्ट्रेलियाई मीडिया और एक्सपर्ट्स ने जमकर बवाल काटा था और बॉल टेंपरिंग का भी आरोप लगाया था कि अब इस पर आईसीसी ने बड़ी कार्यवाही की हैं। इसी के साथ बिना परमिशन के क्रीम लगाने के आरोप में जडेजा पर जुर्माना भी लगाया गया है।

Read More : नागपुर में इस ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी के साथ घटी भयंकर दुर्घटना, मैदान से ले जाया गया हॉस्पिटल जानिए क्या है पूरा मामला

आईसीसी ने की बड़ी कार्यवाही

दरअसल रविंद्र जडेजा पर इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसलिंग में लेवल 1 के तहत कार्यवाही की है। जडेजा पर आरोप लगाया गया है कि उन्होंने अंपायर कि बिना परमिशन के उंगली पर क्रीम लगाई थी। हालांकि आईसीसी को अपने रिव्यू में बॉल टेंपरिंग का कोई भी सबूत नहीं मिला है। लेवल 1 आरोप के तहत जडेजा पर मैच फीस का 25 परसेंट जुर्माना लगाया गया है। इतना ही नहीं वहीं जडेजा के खाते से एक डिमेरिट प्वाइंट भी जोड़ा गया है।

ये था पूरा मामला

दरअसल ऑस्ट्रेलियाई पारी के दौरान जडेजा ने लाबुशेन और स्टीव स्मिथ को आउट किया तब उनके बाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हुआ। जिसमें जडेजा हाथ पर क्रीम लगाते हुए नजर आ रहे हैं । हालांकि वीडियो में साफ तौर से देखा जा सकता है कि वह बॉल पर कुछ नहीं लगाते हैं जिसके बावजूद ऑस्ट्रेलियाई मीडिया उन पर बॉल टेंपरिंग कई झूठे आरोप लगा रहा है बता दें कि इस मामले को लेकर आस्ट्रेलियाई टीम ने कोई भी शिकायत नहीं की थी और अब आईसीसी ने इस पर स्वयं ही एक्शन ले लिया है।

Read More : ऑस्ट्रेलिया की इस हरकत से परेशान हुए स्टीव वॉ, दे डाला ये बड़ा बयान