हार्दिक पांड्या ने बस ड्राइवर की दिया अनोखा गिफ्ट, जिसको बेचकर अनाथ बच्चों की करेंगे मदद
By Manika Paliwal On November 27th, 2022 | Last updated on October 17th, 2026

हार्दिक पांड्या की कप्तानी से सजी टीम इंडिया ने हाल ही में न्यूजीलैंड दौरे पर तीन मैचों की T20 सीरीज खेली है। सीरीज का पहला मुकाबला जहां बारिश की वजह से रद्द हुआ था तो वहीं टीम इंडिया ने सीरीज के बाकी दोनों मुकाबलों को जीतकर 2-0 से इस पर अपना कब्जा जमाया था । लेकिन इस मुकाबले के बाद इससे जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिस पर लोग अपनी अपनी प्रतिक्रियाएं दर्ज करा रहे हैं।
Read More : मैच जीतने के बाद खुशी से झूमे हार्दिक पांड्या, टीम के इन खिलाड़ियों को बताया जीत का हीरो
हार्दिक पांड्या ने दिखाई दरियादिली
टीम इंडिया के ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पांड्या अक्सर अपनी धुआंधार बल्लेबाजी और खतरनाक गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं। लेकिन इस बार वह किसी और वजह से सुर्खियों का विषय बने हैं सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें हार्दिक ने अपना बड़प्पन दिखाते हुए बस ड्राइवर को एक स्पेशल गिफ्ट दिया है। दरसल इस गिफ्ट के बारे में किसी को भी पता नहीं था। उन्होंने अपनी साइन की हुई टीम इंडिया की जर्सी बस ड्राइवर को तोहफे में दी है।
बस ड्राइवर ने की हार्दिक की तारीफ
Hardik Pandya gifts his signed jersey to the bus driver. Great gesture by Hardik! pic.twitter.com/uHcIg154pD
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) November 26, 2022
हार्दिक पांड्या की टीशर्ट तोहफे में मिलने के बाद बस ड्राइवर की खुशी का ठिकाना ही नहीं था। उन्होंने हार्दिक की जमकर तारीफ की उन्होंने कहा कि वह काफी समय से बस चला रहे हैं लेकिन इस तरीके से पहली बार किसी खिलाड़ी ने उनके साथ व्यवहार किया। एक स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट ने बस ड्राइवर का इंटरव्यू किया और इस दौरान उन्होंने पांड्या की तारीफ करते हुए कहा कि मुझे यह जर्सी भारतीय टीम के कप्तान हार्दिक पांड्या ने दी है। इस पर सभी खिलाड़ियों के ऑटोग्राफ ही मौजूद है।
31 मार्च को जर्सी का ऑप्शन करेंगे ड्राइवर
हार्दिक की साइन करी हुई भारतीय टीम की जर्सी पाकर यह बस ड्राइवर बेहद खुश दिखाई दिए। उन पर अन्य खिलाड़ियों ने सिग्नेचर भी दिए है हालांकि वीडियो में वह साफ तौर पर कह रहे हैं कि वह 31 मार्च को इस जर्सी का ऑक्शन करेंगे और इससे मिले हुए पैसों को वनाथ बच्चों के फाउंडेशन मैदान कर देंगे।
Read More : शर्मनाक हार के बाद भड़के हार्दिक पांड्या, मीडिया पत्रकार के सवाल पर दिया ये अजीबोगरीब जवाब