चेतन शर्मा पर ज़ी न्यूज़ ने किया स्टिंग ऑपरेशन, कैमरे पर किये कई चौंकाने वाले खुलासे

By Manika Paliwal On February 15th, 2023 | Last updated on October 17th, 2026

चेतन शर्मा पर ज़ी न्यूज़ ने किया स्टिंग ऑपरेशन, कैमरे पर किये कई चौंकाने वाले खुलासे

टीम इंडिया के मुख्य चयनकर्ता चेतन शर्मा 14 फरवरी से लगातार सुर्खियों में हैं। इसका कारण यह है कि उनका एक स्टिंग ऑपरेशन हुआ है। जो इस समय सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिससे भारतीय क्रिकेट में भूकंप लाने का काम किया है। इस स्टिंग ऑपरेशन को जी न्यूज ने किया और इस दौरान उन्होंने एक नहीं बल्कि कई सारी बातों का खुलासा किया है। उन्होंने विराट और रोहित शर्मा की कप्तानी पर बात कही तो वही सौरव गांगुली को लेकर के भी उन्होंने बड़ा बयान दे दिया चाहे पूरी कहानी चली आपको बताते हैं।

Read More : IND vs AUS : दूसरे दिन लंच तक जीत के करीब पहुंची टीम इंडिया, हिटमैन शतक के करीब

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है स्टिंग ऑपरेशन

दरअसल फेसबुक पर रेहान शकील इस ऑपरेशन से जुड़ी बातों को समझाते हुए बताते हैं कि 5 बातें ताकि जी न्यूज़ सीमित रहेगा। मुझे लग रहा है अब यह बातों को बढ़ा-चढ़ा कर पेश कर रहा है इसमें ज्यादा कुछ भी नहीं है। क्या है वह 5 सवाल आइए जानते हैं।

क्याटीम इंडिया में फिटनेस को हासिल करने के लिए इंजेक्शन वाला खेल खेला जा रहा है।

बड़े बड़े खिलाड़ियों की इंजेक्शन वाली फिटनेस से बीसीसीआई जानबूझकर अनजान है।

बीसीसीआई और कप्तान की लड़ाई यानी कि सौरव गांगुली और विराट कोहली के बीच विवाद में कौन झूठ बोल रहा है।

हार्दिक पांड्या रोहित शर्मा जैसे आपके पसंदीदा क्रिकेटर चीफ सेलेक्टर को किस प्रकार से खुश रखने का काम करते हैं।

किस तरीके से ब्रेक के नाम पर खिलाड़ियों को आराम देने का काम किया जाता है और उन्हें हटाने की प्लानिंग की जाती है।

क्या रूख अपनाएगी बीसीसीआई

दरअसल इसमें ऑपरेशन के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद एक बात पर लगभग तय मानी जा रही है कि बीसीसीआई को विराट कोहली से शुरुआत से ही दिक्कत है और इस रिपोर्ट के आने के बाद अब बीसीसीआई कयदा कदम उठाएगी यह देखना काफी दिलचस्प होने वाला है। चेतन शर्मा से बातचीत करने के बाद यह बात भी पता लग चुकी है

कि किस तरीके से रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या जैसे बड़े खिलाड़ी मुख्य सिलेक्टर को प्रभावित करने का काम करते हैं। किस तरीके से खिलाड़ियों को ब्रेक के नाम पर उन्हें हटाने की योजना बनाई जाती है। बीसीसीआई की विराट विरोधी नीति पर क्या उद्देश्य था इस पर खुलासा होना अभी बाकी है।

Read More : केएल राहुल ने खुद किया बड़ा खुलासा किस खिलाड़ी से है उनको सबसे खतरा, बताया टीम इंडिया में ये खिलाड़ी लेगा उनकी जगह