भारतीय टीम के युवा सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने हाल ही में इंडिया के खिलाफ खेलते हुए शानदार प्रदर्शन किया था। वहीं आईपीएल से लेकर के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में छोटी सी उम्र में अपनी काबिलियत का डंका पूरे देश में बजाने वाले पृथ्वी शो भले ही टीम इंडिया में अपनी जगह नहीं बना पाए हों। लेकिन सोशल मीडिया के जरिए वह अपने फैंस के साथ लगातार जुड़े रहते हैं। अब इस बीच पृथ्वी शॉ एक बार फिर से सुर्खियों में आ गए हैं दरअसल उन्होंने बॉलीवुड की अभिनेत्री के साथ अपनी एक तस्वीर पेश की है जो इस समय काफी ज्यादा वायरल हो रही है।
नवरात्रि के रंग में रंगे हुए नजर आए पृथ्वी शॉ
दरअसल इस नवरात्रि के सीजन में पृथ्वी भी त्योहारों के रंग में नजर आ रहे हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर गरबा सीखने की एक स्टोरी को शेयर किया लेकिन इस स्टोरी में सिर्फ पृथ्वी ही नहीं बल्कि उनके गरबा सिखाने वाली अभिनेत्री यानी कि निधि भी नजर आई है। पृथ्वी ने निधि को धन्यवाद बोलते हुए लिखा है कि मुझे गरबा के स्टेप सिखाने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।
कई अभिनेत्रियों के साथ जुड़ चुका है नाम
आपको बता दें कि पृथ्वी की निजी जिंदगी को लेकर के भी कई सारी खबरें आती रहती हैं। हाल ही में उनका नाम टीवी शो डांस अदाकारा प्राची सिंह के साथ भी जोड़ा जा रहा था। उन दोनों की साथ में तस्वीर भी काफी तेजी से वायरल हुई थी जिसके बाद लोगों ने दोनों के लिए बातें बनाना भी शुरू कर दिया था।
श्रीलंका के खिलाफ खेला था आखिरी अंतरराष्ट्रीय मुकाबला
जानकारी की आपको बता दें कि इस खिलाड़ी ने अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मुकाबला श्रीलंका के खिलाफ जुलाई 2021 में खेला था। यह उनका पहला अंतरराष्ट्रीय T20 मुकाबला था। और इस मैच में पृथ्वी गोल्डन डक का शिकार हुए थे। वहीं आईपीएल 2022 में भी कुछ खास कमाल नहीं कर पाए थे। उन्होंने आईपीएल में 10 मैचों को खेलते हुए महज 283 रन ही बनाएं थे।
Read More : क्रिकेट की जर्सी छोड़ने के बाद चमकी इन 3 खिलाड़ियों की किस्मत, कोई बना उप मुख्यमंत्री तो कोई बना बड़ा वकील