धोनी
इस दिग्गज खिलाड़ी की तरह बनना चाहते थे महेंद्र सिंह धोनी, बच्चों के साथ बातचीत में कहीं ये बड़ी बात

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का नाम भारतीय क्रिकेट के सबसे बेहतरीन कप्तानों के सूची में गिना जाता है। उनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने वनडे के साथ-साथ T20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया था। इसके अलावा 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी पर भी अपना कब्जा जमाया था। साल 2019 में आखिरी इंटरनेशनल मैच खेलने वाले धोनी ने 2020 में इंटरनेशनल क्रिकेट की दुनिया से संन्यास की घोषणा की थी।

अभी वह आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए दिखाई देते हैं। हालांकि इस बीच सोशल मीडिया पर एमएस धोनी का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वह बच्चों के सवालों का जवाब देते हुए आ रहे हैं। लेकिन इस दौरान उन्होंने एक ऐसी बात कह दी है जो इस समय काफी चर्चा का विषय बनी हुई है।

Read More : IND vs SA 3rd ODI: जीत के हीरो बने कुलदीप और सिराज, शानदार जीत बाद सोशल मीडिया पर छाई टीम इंडिया

सचिन तेंदुलकर को मानते हैं अपना आइडियल

धोनी ने वीडियो में बताया है कि जब मैं आपकी उम्र का था। तो हमें सचिन तेंदुलकर को देखता था। मैं हमेशा सोचता था कि मुझे ऐसा ही खेलना है पर यह नहीं हो पाया। मैंने अपने दिल में हमेशा उन्हीं की तरह बल्लेबाजी करने के बारे में सोचा था। वह मेरे क्रिकेट किया दुनिया के आइडियल थे।

आईपीएल 2022 में दिया था बेहतरीन प्रदर्शन

महेंद्र सिंह धोनी इंटरनेशनल क्रिकेट की दुनिया से संन्यास ले चुके हैं। वह केवल आईपीएल का हिस्सा है आईपीएल के पिछले सीजन में उन्होंने दमदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन दिखाते हुए सभी का दिल जीता था। 2022 में 14 मैच खेलते हुए 23.14 की बल्लेबाजी के औसत से 232 रन बनाए थे इस दौरान 6 बार नाबाद पवेलियन लौटे।

सबसे बेहतरीन कप्तान

धोनी की कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम ने सभी बड़े आईसीसी टूर्नामेंट जीते हैं। धोनी ने कप्तान बनते ही सबसे पहले साल 2007 में टीम इंडिया 20-20 वर्ल्ड कप का खिताब दिलाया था। जिसके बाद धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम वनडे वर्ल्ड कप और आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी जीती है। इतना ही नहीं इस खिलाड़ी की सूची दुनिया के बेहतरीन कप्तानों की लिस्ट में की जाती है।

Read More : IND vs SA 3rd ODI: बारिश बिगाड़ सकती है तीसरे वनडे मैच का मजा, एक नजर टीम इंडिया की प्लेइंग 11 पर