T20 World Cup: श्रीलंकाई टीम के बढ़ गई मुश्किलें स्टार खिलाड़ी पर लगा रेप का आरोप, ऑस्ट्रेलिया की पुलिस ने किया गिरफ्तार
T20 World Cup: श्री लंकाई टीम की बड़ी मुश्किलें स्टार खिलाड़ी पर लगा रेप का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

ऑस्ट्रेलिया में जारी T20 वर्ल्ड कप 2022 से एक बड़ी खबर सामने आई है। भले ही श्रीलंका की टीम क्रिकेट के इस महाकुंभ से बाहर हो चुकी हो। लेकिन श्रीलंका टीम की मुसीबतें अभी भी कम होने का नाम नहीं ले रही है। जहां इस टूर्नामेंट के दौरान श्रीलंकाई टीम के 4 खिलाड़ी चोटिल हो गए तो वहीं अभी खिलाड़ी के ऊपर ऑस्ट्रेलिया में रेप का आरोप लगाया गया है। जिसके चलते इस खिलाड़ी को ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में गिरफ्तार भी किया गया है।

Read More : SL vs ENG: इंग्लैंड की शानदारी पारी के आगे पस्त हुआ श्रीलंका, बेहतरीन जीत के साथ कटाया सेमीफाइनल का टिकट

मैच के तुरंत बाद किया गया गिरफ्तार

दरअसल श्रीलंकाई खिलाड़ी दानुष्का को कथित तौर पर कल सिडनी में गिरफ्तार किया गया है। इस खिलाड़ी पर ऑस्ट्रेलिया की एक महिला ने रेप का आरोप लगाया है। इस टूर्नामेंट में श्रीलंका की टीम अपना आखिरी मुकाबला इंग्लैंड के खिलाफ खेल रही थी और उस समय यह खिलाड़ी अपनी टीम के साथ मौजूद थे ऐसे में मैच के तुरंत बाद खिलाड़ी को गिरफ्तार किया गया। हालांकि श्रीलंका की टीम जहां 6 नवंबर की सुबह ही कोलंबो के लिए रवाना हो गई। तो वही यह खिलाड़ी अभी भी सिडनी में मौजूद है।

महिला ने लगाए हैं यह गंभीर आरोप

द ऑस्ट्रेलियन की एक रिपोर्ट के मुताबिक इस श्रीलंकाई खिलाड़ी पर यौन उत्पीड़न के साथ 4 बड़े गंभीर आरोप भी लगाए गए हैं। हालांकि ऑस्ट्रेलियाई मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक 29 साल की ये महिला हैं। जिससे श्रीलंका के यह खिलाड़ी 1 डेटिंग ऐप के जरिए मिले थे। उस महिला ने खिलाड़ी पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है।

 2018 में भी लगे थे कुछ ऐसे ही आरोप

जानकारी थी आपको बता दें कि कथित साल का यह खिलाड़ी साल 2018 में भी इसी तरीके की घटना में पहले भी फंस चुके हैं जब श्रीलंकाई पुलिस ने श्रीलंका के एक नॉर्वेजियन महिला के साथ कथित दुष्कर्म के लिए उनकी और उनकी दोस्त की जांच की थी इसके बाद श्रीलंकाई क्रिकेट बोर्ड ने बल्लेबाज को कुछ समय के लिए सस्पेंड कर दिया गया था। हालांकि बाद में पुलिस ने इस खिलाड़ी पर लगे सभी आरोपों को खारिज करार दिया।

Read More : SL vs UAE: श्रीलंका के आगे ताश के पत्तों की तरह ढ़ेर हुई यूएई, 79 रनों से हासिल हुई शानदार जीत