दनुष्का ने दुष्कर्म ही नहीं बल्कि जान से मारने की थी कोशिश, महिला ने किए अब और भी बड़े खुलासे
दनुष्का ने दुष्कर्म ही नहीं बल्कि जान से मारने की थी कोशिश, महिला ने किए अब और भी बड़े खुलासे

श्रीलंका टीम की मुसीबतें अभी भी कम होने का नाम नहीं ले रही है। जहां इस टूर्नामेंट के दौरान श्रीलंकाई टीम के 4 खिलाड़ी चोटिल हो गए तो वहीं टीम के सलामी बल्लेबाज दनुष्का गुनाथिलका के ऊपर ऑस्ट्रेलिया में रेप का आरोप लगाया गया है। जिसके चलते इस खिलाड़ी को ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में गिरफ्तार भी किया गया है। लेकिन इस बीच अब एक और बड़ा खुलासा खुआ हैं। जिसके बाद इस खिलाड़ी की मुश्किलें और बढ़ गयी हैं।

Read More : T20 World Cup: श्रीलंकाई टीम के बढ़ गई मुश्किलें स्टार खिलाड़ी पर लगा रेप का आरोप, ऑस्ट्रेलिया की पुलिस ने किया गिरफ्तार

गला दबाने का लगा गंभीर आरोप

द ऑस्ट्रेलियन की एक रिपोर्ट के मुताबिक इस श्रीलंकाई खिलाड़ी पर यौन उत्पीड़न के साथ 4 बड़े गंभीर आरोप भी लगाए गए हैं। हालांकि ऑस्ट्रेलियाई मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक 29 साल की ये महिला हैं। जिससे श्रीलंका के दनुष्का गुनाथिलका 1 डेटिंग ऐप के जरिए मिले थे। उस महिला ने खिलाड़ी पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है।

अब इन सबके बाद हाल ही में सामने आई एक रिपोर्ट के मुताबिक, ऑस्ट्रेलियाई महिला ने बयान दिया है कि खिलाड़ी ने यौन उत्पीड़न के दौरान उनका तीन बार गला दबाने की कोशिश की हैं। जिसके बाद अब समाचार एजेंसी एएफपी के हवाले से इस बात को बताया गया हैं कि महिला का गला इतनी ज्यादा बुरी तरह से दबाया है कि उनको अपना ब्रेन स्कैन कराना पड़ा।

2018 में भी लगे थे कुछ ऐसे ही आरोप

जानकारी थी आपको बता दें कि कथित साल का दनुष्का गुनाथिलका साल 2018 में भी इसी तरीके की घटना में पहले भी फंस चुके हैं जब श्रीलंकाई पुलिस ने श्रीलंका के एक नॉर्वेजियन महिला के साथ कथित दुष्कर्म के लिए उनकी और उनकी दोस्त की जांच की थी इसके बाद श्रीलंकाई क्रिकेट बोर्ड ने बल्लेबाज को कुछ समय के लिए सस्पेंड कर दिया गया था। हालांकि बाद में पुलिस ने इस खिलाड़ी पर लगे सभी आरोपों को खारिज करार दिया।

Read More : VIDEO: श्रीलंकाई बल्लेबाज के रन बनाने पर भड़के राशिद खान, LIVE मैच में देखने को मिली गरमा-गर्मी