IPL 2023, GT vs SRH : गुजरात ने अपनी जर्सी का क्यों बदला रंग, वजह जान आप भी सलाम करने के लिए हो जाएंगे मजबूर

IPL 2023, GT vs SRH : आईपीएल 2023 का 62 वां मुकाबला कल 15 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया, जिसमें हैदराबाद की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। हार्दिक पांड्या की टीम गुजरात टाइटंस इस मुकाबले के दौरान लैवेंडर कलर की जर्सी पहनकर मैदान पर नजर आई। गुजरात टाइटंस का इस जर्सी को धारण करने के पीछे का एक मुख्य कारण सामने आ रहा है। आइए जानते हैं, क्या है वह कारण।

दरअसल हार्दिक पांड्या की टीम गुजरात टाइटंस कैंसर के खिलाफ लड़ना चाहती है, जिसके समर्थन में वह लैवंडर कलर की जर्सी पहनकर मैदान पर उतरी। टीम के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतने के बाद बताया, कि कैंसर रोगियों का समर्थन करने के लिए यह मेरे नजरिए से एक उत्कृष्ट पहल है। टीम में कुछ परिवर्तन किए गए हैं। यश दयाल और साईं सुदर्शन कल विजय शंकर के नेट्स के दौरान चोटिल होने के बाद वापस आ गए हैं। इसके साथ-साथ दसुन शानाका भी अपना पदार्पण कर रहे हैं।

लैवेंडर रंग का ही क्यों किया गया चयन

लैवेंडर रंग को ही वास्तव में लैवंडर कहां जाता है। आम बोलचाल की भाषा में इसका चलन सुनने में नहीं आता। दरअसल लेवेंडर एक पौधे का नाम होता है, जो कि फूलों वाला पौधा होता है, उसी पौधे के आधार पर इस रंग का नाम भी लैवंडर रखा गया है। लैवंडर कलर की एक सबसे खास बात यह रही, कि यह हर तरह से कैंसर को मजबूती से प्रदर्शित करता है, इन्हीं कारणों के चलते इस रंग का चयन किया गया है। कैंसर निदान के बारे में लोगों को जागरूक करना ही गुजरात टीम का मुख्य उद्देश्य है।

हार्दिक पांड्या ने दिया बयान

हार्दिक पांड्या ने अभी कुछ दिनों पहले ही कैंसर जैसी घातक बीमारी पर अपने विचार व्यक्त किए थे। उन्होंने कहा था कि कैंसर एक ऐसी घातक बीमारी है, जो देश और दुनिया भर में लाखों लोगों को प्रभावित करता है। इन्हीं कारणों को देखते हुए टीम के सदस्य इस घातक बीमारी के बारे में लोगों को जागरूक करना अपना मुख्य दायित्व समझते हैं। उन्होंने कहा कि कैंसर जैसी घातक बीमारी से बचे। लोगों के परिवारों और कैंसर रोगियों के रूप में हम समर्थन दिखाने के लिए लैवंडर जर्सी पहनते हैं। हमें इस बात पर पूरा विश्वास है, कि हमारे द्वारा किया गया यह कार्य दूसरों को इस घातक बीमारी से निवारक उपाय करने और लड़ने का समर्थन करने को प्रेरित करेंगे।

दिल्ली और राजस्थान की टीम ने भी किया यह काम

कैंसर जैसी घातक बीमारी के प्रति आईपीएल 2023 से पहले लोगों में जागरूकता फैलाने के लिए जर्सी बदलने का प्रयोग किया गया है। साल 2015 मैं पंजाब के खिलाफ खेले गए आईपीएल मैच के दौरान दिल्ली कैपिटल्स मैं भी लैवेंडर कलर की जर्सी पहनी हुई थी। इसके बाद साल 2018 में राजस्थान रॉयल्स ने भी एक खास तरह की पिंक जर्सी बनवाई थी। उस समय का होने वाला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेला गया था।

Read Also:-सर्जरी के बाद KL Rahul ने शेयर की पहली तस्वीर, बैसाखी के सहारे चलते आए नजर