IND vs PAK, ASIA CUP: रविवार के दिन एक दूसरे के आमने सामने होंगी भारत और पकिस्तान, पहले जानें किसने जीते सबसे ज्यादा मुकाबले
IND vs PAK, ASIA CUP: रविवार के दिन एक दूसरे के आमने सामने होंगी भारत और पकिस्तान, पहले जानें किसने जीते सबसे ज्यादा मुकाबले

27 अगस्त 2022 एशिया कप का आगाज हो जाएगा और 28 अगस्त यानी कि रविवार के दिन भारत को अपना पहला मैच पाकिस्तान के खिलाफ यूएई की धरती में खेलना है। आपको बता दें कि एशियाई क्रिकेट परिषद के प्रमुख जय शाह ने 2 अगस्त मंगलवार को ही अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर शेड्यूल साझा किया था और आर्थिक संकट के कारण श्रीलंका से बाहर स्थानांतरित होने के बाद से यूएई को टूर्नामेंट के लिए मेजबानी करने का अधिकार मिला है।

वैसे तो यह पूरा ही टूर्नामेंट काफी खास है। लेकिन क्रिकेट के प्रशंसकों को 28 अगस्त के मैच का बेसब्री से इंतजार है क्योंकि यहां पर भारत और पाकिस्तान के बीच एक शानदार मैच देखने को मिलेगा।

Read More : एशिया कप के टीम चयन पर बुरी तरह भड़का ये दिग्गज खिलाड़ी, दे डाला ये बड़ा बयान- ‘मैं सेलेक्टर होता तो उसे……

6 टीमें लेंगी इस टूर्नामेंट का हिस्सा

asia cup
asia cup

जानकारी की आपको बता दें कि भारत पाकिस्तान बांग्लादेश श्रीलंका और अफगानिस्तान के पास स्थिति में है। जो टूर्नामेंट में भाग ले रही हैं वहीं टूर्नामेंट की 3 टीम हांगकांग कुवेत सिंगापुर और यूएई में से कोई एक हो सकती है। तो चलिए आज हम आपको एक कड़ी में बताते हैं भारत बनाम पाकिस्तान के मैच से पहले दोनों ही टीमों के हाल के बारे में क्या फिर कौन सी टीम सबसे ज्यादा मैच रिकॉर्ड में आगे चल रही है। इतना ही नहीं आज हम आपको भारत बनाम पाकिस्तान के एशिया कप के आंकड़ों के बारे में भी बताने वाले हैं।

पिछले 14 सीजन में भारत बनाम पाकिस्तान एशिया कप मैच रिकॉर्डस

ind vs pak
ind vs pak

1984 एशिया कप: भारत ने पाकिस्तान को 54 रनों से हराया।

1988 एशिया कप: भारत ने पाकिस्तान को 4 विकटों से हराया।

1995 एशिया कप: पाकिस्तान ने भारत को 97 रनों से हराया।

1997 एशिया कप: बारिश के कारण रद्द हुआ मैच।

2000 एशिया कप: पाकिस्तान ने भारत को 44 रनों से हराया।

2004 एशिया कप: पाकिस्तान ने भारत को 59 रनों से हराया।

2008 एशिया कप: सुपर फोर चरण में पाकिस्तान ने भारत को हराने से पहले भारत ने ग्रुप चरण में पाकिस्तान को 6 विकेट से हराया।

2010 एशिया कप: भारत ने पाकिस्तान को 3 विकेट से हराया।

2012 एशिया कप: भारत ने पाकिस्तान को 6 विकटों से हराया।

2014 एशिया कप: पाकिस्तान ने भारत को 1 विकेट से हराया।

2016 एशिया कप: भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराया।

2018 एशिया कप: भारत ने पाकिस्तान को 9 विकटों से हराया।

भारत बनाम पाकिस्तान – एशिया कप आँकड़े

ind vs pak

एशिया कप बनाम पाकिस्तान में भारत के लिए सर्वाधिक रन – रोहित शर्मा -328

एशिया कप बनाम भारत में पाकिस्तान के लिए सर्वाधिक रन- शोएब मलिक- 400

एशिया कप बनाम पाकिस्तान में भारत के लिए सर्वाधिक विकेट – हार्दिक पांड्या – 3

एशिया कप बनाम भारत में पाकिस्तान के लिए सर्वाधिक विकेट- मोहम्मद आमिर – 8

Read More : ASIA CUP 2022: लगभग तय हो चुकी है एशिया कप के लिए टीम इंडिया, सेलेक्टर्स जल्द कर सकते हैं ऐलान