यह बात तो हम सभी जानते हैं कि क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर भी पिता की राह पर जाकर क्रिकेट की दुनिया में अपना करियर बनाना चाहते हैं। मुंबई की टीम ने पिछले सीजन में अर्जुन को 20 लाख देकर और इस सीजन में 30 लाख देकर टीम में शामिल किया था।
हालांकि सचिन मुंबई के साथ काफी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। पहले वह टीम के कप्तान हुआ करते थे लेकिन क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद वह टीम में बतौर मेंटर भूमिका निभा रहे हैं। आईपीएल का सीजन चल रहा है और ऐसे में सचिन ने एक ऐसा बयान दे दिया है, जिसकी वजह से वह सुर्खियों में आ गए हैं। जी हां, आपको बता दें कि सचिन ने अपने बेटे अर्जुन तेंदुलकर को लेकर एक ऐसी बात कह दी है। जो हर पिता को अपने बेटे से कहनी चाहिए।
28 मैच में से एक में भी नहीं मिला खेलने का मौका

जानकारी के लिए आपको बता दें कि सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को आईपीएल के 2 सीजन में मुंबई ने अपने खेमे में शामिल किया था। लेकिन उन्हें अभी तक खेलने का मौका नहीं मिल पाया है। जिसको लेकर सचिन तेंदुलकर ने कहा है कि उनका सलेक्शन से कोई भी लेना देना नहीं है, वह हमेशा बेटे को समझाते आए हैं कि उनकी राह बिल्कुल भी आसान नहीं है। उनकी राहों में बहुत मुश्किलें आएंगी। 22 साल के अर्जुन ने अपने करियर में अब तक घरेलू टीम मुंबई की ओर से टी-20 मुकाबले खेले हैं।
30 लाख के साथ मुंबई की टीम में शामिल हुए थे अर्जुन

मुंबई इंडियंस के साथ बतौर मेंटर के तौर पर जुड़े सचिन तेंदुलकर ने इस बात को साफ कह दिया है कि वह चयन के मामले में बिल्कुल भी हस्तक्षेप नहीं करेंगे, हालांकि बाएं हाथ के तेज गेंदबाज और बाएं हाथ के बल्लेबाज अर्जुन को 5 बार आईपीएल चैंपियन मुंबई टीम ने अपने साथ जोड़ा था। अर्जुन साल 2021 में 20 लाख के बेस प्राइस के साथ मुंबई की टीम से जुड़े थे, तो वहीं साल 2022 में अर्जुन को 30 लाख रूपए देकर अपने खेमे में टीम में शामिल किया था, लेकिन दोनों ही सत्र में अर्जुन को एक भी मौका खेलने का नहीं मिला।
Read More – ऋषभ पंत को लगा करोड़ो का चूना! इस क्रिकेटर ने की दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान के साथ ठगी
अर्जुन को लेकर बोले सचिन

जब एक शो के दौरान सचिन तेंदुलकर से यह पूछा गया कि क्या वह इस साल अर्जुन को खेलते हुए देखना पसंद करेंगे, तो उन्होंने कहा कि यह बात अलग है। मैं क्या सोच रहा हूं और मैं क्या महसूस कर रहा हूं यह महत्वपूर्ण नहीं है, हालांकि इस साल मुंबई की टीम आईपीएल से बाहर हो चुकी है और इस साल भी अर्जुन को खेलने का मौका नहीं मिला। इसी के साथ अर्जुन पर अपनी बातचीत आगे बढ़ाते हुए सचिन ने कहा कि तुमने क्रिकेट खेलना शुरू किया क्योंकि तुम क्रिकेट से प्यार है। ऐसा करना जारी रखो। कड़ी मेहनत करो और नतीजे मिलेंगे।
Read More – शिखर धवन के सपोर्ट में उतरे सुरेश रैना, कहा – ‘दिनेश कार्तिक को वापस लाए हैं तो धवन…’