इन दिनों शादी का सीजन चल रहा है, फिर चाहे बात बॉलीवुड की हो या क्रिकेट जगत की हर जगह बस चारों तरफ शादियों की धूम ही सुनाई दे रही है। अब हाल ही में भारतीय टीम के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने शादी कर ली है। आपको बता दें कि उनकी शादी दिल्ली की रहने वाली जया भारद्वाज के साथ हुई है।
जो एक कॉपरेट कंपनी में काम करती है। शादी से पहले जया इतनी पॉपुलर नहीं थी। लेकिन दीपक के प्रपोज करने के बाद उनको काफी ज्यादा फेम मिला है और कई सारे लोग उन्हें जानने लग गए हैं। सोशल मीडिया पर भी उनके फॉलोअर्स में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है, हालांकि दीपक पहले ऐसे क्रिकेटर नहीं है। जिन्होंने साधारण सी लड़की को अपना जीवन साथी चुना हो। बल्कि क्रिकेट की दुनिया में कई सारे ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने आम लड़की को अपना जीवन साथी चुना।
महेंद्र सिंह धोनी

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है महेंद्र सिंह धोनी का। आपको बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी के अफेयर के चर्चे तो काफी ज्यादा लंबे रहे हैं और इसमें दीपिका पादुकोण का नाम भी शामिल रहा है। लेकिन उनका दिल आया आखिरकार होटल मैनेजमेंट की उस लड़की पर जो बेहद ही साधारण सी हैं। जी हां हम बात कर रहे हैं साक्षी सिंह की। जिन्हें शादी से पहले बेहद कम लोग जानते थे लेकिन अब शादी के बाद तो उनकी फैन फॉलोइंग मैं काफी ज्यादा इजाफा देखा गया है।
दीपक चाहर

हाल ही में दीपक चाहर ने जया भारद्वाज के साथ शादी की है। आपको बता दें कि दीपक चाहर की पत्नी जया किसी मॉडल अभिनेत्री से कम नहीं है। वह बेहद ही खूबसूरत है और वह एक कॉरपरेट कंपनी में काम करने वाली साधारण लड़की है, हालांकि जया के भाई सिद्धार्थ काफी ज्यादा फेमस है यह टीवी के कई सारे शो में दिखाई दे चुके हैं।
सुरेश रैना

इस लिस्ट में सुरेश रैना का नाम भी शामिल है। आपको बता दें कि सुरेश रैना ने प्रियंका चौधरी नाम की एक साधारण सी लड़की से शादी की थी। इनकी शादी साल 2015 में हुई थी हालांकि बताया तो यह भी जाता है कि सुरेश रैना और प्रियंका बचपन से ही एक दूसरे को जानते थे और इन दोनों की अरेंज मैरिज हुई है, जिसे रैना की मां ने करवाया था। प्रियंका एक इंजीनियर रह चुकी हैं और विप्रो कंपनी में काम भी किया करती थी। लेकिन शादी के बाद उन्होंने अपना बिजनेस स्टार्ट किया और वह बच्चों के प्रोडक्ट की कंपनी चलाती हैं।
Also Read – शिल्पी राज का MMS वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ लीक! यहां एक क्लिक कर देखें पूरा वीडियो