भारत के पूर्व खिलाड़ी और विकेटकीपर बल्लेबाज नमन ओझा के पिता वीके ओझा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जी हां आपको बता दें कि दिक्कत क्रिकेटर के पिता पर सवा करोड रुपए के गबन का आरोप लगा है और साथ ही नमन ओझा के पिता की गिरफ्तारी 6 जून की शाम मध्यप्रदेश के बैतूल में स्थित मुलताई से हुई है।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि वीके ओझा ग्राम जौलखेड़ा में बैंक ऑफ महाराष्ट्र शाखा में काम करते थे। तत्कालीन बैंक मैनेजर पर धोखाधड़ी सहित कई सारी अन्य धाराओं पर केस दर्ज किए गए हैं। जिसके बाद आज उनकी कोर्ट में पेशी हुई हैं धोखाधड़ी और अन्य धाराओं में केस दर्ज होने के बाद वीके ओझा काफी लंबे समय से फरार चल रहे थे लेकिन पुलिस ने काफी मेहनत के बाद इनके पिता को गिरफ्तार किया है।
कई धाराओं में केस हुआ दर्ज

जानकारी के लिए आपको बता दें कि उनके नाम पर कई सारी धाराओं में केस को दर्ज किया गया है। क्रिकेटर नमन ओझा के पिता ने करीब सवा करोड़ रुपए का कथित गबन किया था। जिसकी वजह से उनके ऊपर धारा 409, 420, 467, 468, 471, 120 बी, 34 और आईटी एक्ट की धारा 65,66 के तहत मामला दर्ज हुआ था। हालाकिं मामला दर्ज होने के बाद से वह लगातार फरार चल रहे थे।
ये भी पढ़िए: IND vs SA: हार्दिक और राहुल नहीं बल्कि यह खिलाड़ी साबित होगा दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सबसे बड़ा मैच विनर!
साल 2013 में किया था यह काम

मुलताई थाना प्रभारी सुनील आटा ने बताया है कि वीकेओझा को सवा करोड़ के गबन के मामले में गिरफ्तार किया है और उसके बाद उनकी पेशी न्यायालय में हुई है अदालत ने आरोपी विनय ओझा को 1 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। बताया जाता है कि बैंक ऑफ महाराष्ट्र की जौलखेड़ा शाखा में साल 2013 को लगभग सवा करोड रुपए का लेनदेन हुआ था। जिसके बाद से उनके मैनेजर वीके ओझा की गिरफ्तारी हुई है। हालांकि मामले से संबंधित सभी आरोपी पहले ही गिरफ्तार हो चुके थे। लेकिन वीके ओझा लगातार फरार चल रहे थे। जिसके बाद से पुलिस को इनकी एक लंबे समय से तलाश थी जैसे ही वीके ओझा की सूचना पुलिस को मिली वैसे ही उन्होंने विनय ओझा को जाकर गिरफ्तार कर लिया।
नमन ओझा के पिता है विनय ओझा

वीके ओझा पूर्व क्रिकेटर नमन ओझा के पिता हैं जिन्होंने क्रिकेट जगत में काफी ज्यादा नाम कमाया है। नमन ने फरवरी 2021 में क्रिकेट के सभी फॉर्म से संन्यास ले लिया था। एसडीओपी मुलताई नम्रता सोंधिया ने बताया कि पूर्व क्रिकेटर नमन ओझा के पिता को गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय में पेश किया गया है और 1 दिन पुलिस के साथ रिमांड पर भेजा गया है।
ये भी पढ़िए: भारतीय टीम के लिए सामने आई बुरी खबर, रणजी ट्रॉफी के दौरान चोटिल हुआ स्टार बल्लेबाज़!