करीना कपूर खान बॉलीवुड का एक ऐसा नाम है जो काफी ज्यादा सुर्खियां बटोरता है। जी हां, आपको बता दें कि करीना कपूर आए दिन लाइम लाइट में बनी रहती है चाहे उनका फैशन सेंस हो या फिर उनका कोई भी बेबाक बयान उन्हें अक्सर सुर्खियों में ले ही आता हैं। लेकिन इस बार करीना फैशन स्टाइल की वजह से नहीं बल्कि अपने नाम की वजह से आई हैं। आपको बताते हैं इसके पीछे की पूरी कहानी।
करीना नहीं बल्कि यह था बेबो का असली नाम
साल 2000 में करीना ने फिल्म रिफ्यूजी के साथ बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखा था। हालांकि फिल्म में उनके साथ अभिषेक बच्चन भी थे। हालांकि इस फिल्म को दर्शकों ने ज्यादा पसंद नहीं किया था। लेकिन करीना ने कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा। उन्होंने बहुत मेहनत की और बॉलीवुड में अपने नाम का सिक्का चलाया। हालांकि करीना के बारे में यह बात बहुत कम लोग जानते हैं कि करीना का असली नाम कुछ और था।
दादा राज कपूर ने रखा था यह नाम
http://https://www.instagram.com/p/CdU9PGRI5a3/
आपको बता दें कि करीना कपूर का जन्म 21 सितंबर 1980 में हुआ था और उनके जन्म के 6 दिन पहले ही रणवीर कपूर की बहन का जन्म हुआ था। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो उस वक्त गणपति महोत्सव का बहुत ज्यादा माहौल था और मुंबई में गणपति का महोत्सव धूमधाम से मनाया जाता है। इसी कारण दादा राज कपूर ने ऋषि और नीतू की बेटी को रिधिमा का नाम दिया और उसके 6 दिन के बाद करीना का जन्म हुआ तो राज कपूर ने करीना को सिद्धिमा के नाम से बुलाया। हालांकि राज कपूर ने अपनी दोनों ही पोतियों के नाम भगवान गणेश की पत्नियों के नाम पर रखे थे।
Read More – Aashram 3 Trailer: त्रिधा चौधरी पर भारी पड़ती हुई दिख रही है ईशा गुप्ता, दिखाया अब तक का सबसे बोल्ड अवतार
रणधीर को नहीं था बेटी का नाम पसंद

सूत्रों के हवाले से इस बात को भी बताया जाता है कि रणबीर कपूर और बबीता कपूर को अपनी बेटी का नाम पता नहीं था, जिसके कारण उन्हें अपने बेटी का नाम बदलकर करीना कपूर किया। हालांकि आज करीना फिल्म इंडस्ट्री में काफी बड़ा नाम हासिल कर चुकी है। वहीं अगर उनकी बड़ी बहन की बात करें, तो करिश्मा कपूर 80 के दशक की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक हैं.
Read More – ‘मैं लड़कों के साथ करती थी…’, शादी न होने को लेकर कंगना ने दिया बेबाक बयान