टीवी की दुनिया के कुछ शो ऐसे हैं, जो काफी समय से दर्शकों के दिल में राज कर रहे हैं। दर्शक उन्हें रोजाना उतने ही प्यार से देखना पसंद भी करते हैं। हालांकि इस लिस्ट में सबसे पहले जो का नाम आता है, तारक मेहता का उल्टा चश्मा। टेलीविजन की दुनिया का एक ऐसा शो है। जिसे दर्शक आज भी उतना ही प्यार से देखते हैं। इसमें अभिनय करने वाले जेठालाल, भिड़े, रोशन पोपटलाल को देखकर दर्शक खूब मजे भी लेते हैं। हालांकि आज हम आपको इस शो से जुड़ी कुछ खास बातें बताने वाले हैं। जिनके बारे में आप शायद ही जानते होंगे। चलिए आज हम आपको बताते हैं इस शो से जुड़े ऐसे दो कलाकारों के बारे में जो रियल लाइफ में भाई-बहन है और शो में काफी ज्यादा पॉपुलर भी है।
असल जिंदगी में भाई बहन है यह दोनों

टीवी की दुनिया के फेमस कॉमेडी शो में जो दो किरदार रियल लाइफ में भाई-बहन है। वह दया बहन और सुंदर लाल जी। आपको बता दें कि यह दोनों भाई बहन का किरदार निभा रहे हैं। लेकिन असल जिंदगी में भी यह दोनों कलाकार एक दूसरे के भाई-बहन हैं। तभी इनकी केमिस्ट्री में भी यह कमाल देख पाते हैं। आपको बता दें कि दया बहन का असली नाम दिशा वकानी है और सुंदर लाल का असली नाम मयूर वकानी है। दर्शकों को न सिर्फ इनकी एक्टिंग पसंद आती है बल्कि इनके फैंस को इनके डायलॉग तक रटे हुए हैं। हालांकि यह दोनों ही गुजराती सिनेमा के जाने-माने कलाकार हैं। इतना ही नहीं मयूर वकानी के पिता भी एक एपिसोड में दिखाई दिए थे।
Read More – बला सी खूबसूरत है तारक मेहता फेम सुंदर लाल की पत्नी, तस्वीरें देख नजर नहीं हटा पाएंगे आप
शो मे यह दोनों नहीं दे रहे हैं दिखाई

आपको बता दें कि जहां एक तरफ दिशा वकानी ब्रेक ले चुकी है। पिछले 5 सालों से वो शो में नजर नहीं आई हैं। इसी वजह से सुंदर लाल का किरदार भी कम हो गया। वह भी शो में बहुत ज्यादा नजर नहीं आ रहे हैं। सवाल ये उठता है कि दया बहन इस शो में अपनी वापसी को कब दर्ज कराएंगी। इसका जवाब फिलहाल किसी के पास नहीं है। हालांकि मेकर्स बार-बार दिशा की वापसी का भरोसा तो देते हैं लेकिन अब तक यह मुमकिन नहीं हो पाया है।
Read More – अभिनेत्री नहीं बनना चाहती थी माधुरी दीक्षित! फिर धक् -धक् गर्ल बन धड़काया लाखों लोगों का दिल