प्रियंका चोपड़ा का एक ऐसा नाम है। जो ना सिर्फ बॉलीवुड में नहीं बल्कि हॉलीवुड में भी काफी फेमस है। प्रियंका ने अपने अभिनय के दम पर बॉलीवुड में नहीं बल्कि हॉलीवुड में भी अपना डंका बजाया है, अब हाल ही में प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर से सुर्खियों में आ रही है।
वैसे तो बता दें प्रियंका इन दिनों अपने मदर हुड को काफी ज्यादा इंजॉय कर रही है। लेकिन प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान कुछ ऐसा कह दिया है। जिसकी वजह से वह सोशल मीडिया पर छाई हुई है। दरअसल प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों के बारे में बताया है और इसी के साथ सबसे खास बात यह है कि उन्होंने अपनी अजीज दोस्त दीपिका पादुकोण का नाम नहीं दिया है।
प्रियंका ने बताई भारत की टॉप एक्ट्रेस

प्रियंका चोपड़ा ने एक इंटरव्यू के दौरान इस बात को बताया है कि आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ दोनों ही उनकी टॉप फेवरेट एक्ट्रेस है। आपको बता दें कि प्रियंका, आलिया और कैटरीना के साथ अपनी अपकमिंग फिल्म जी ले जरा में भी दिखाई देंगी। यानी कि आपको एक ही फिल्म में इन तीन अभिनेत्रियों के अभिनय का तड़का भी देखने को मिलेगा।
आलिया कैटरीना के साथ फिल्म कर रही है प्रियंका

प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू के दौरान इस बात का खुलासा किया है कि मैं आलिया और कैटरीना कैफ के साथ एक फिल्म कर रही हूं। इसके साथ ही हम तीनों ने फिल्म करने और उसको प्रोड्यूस करने का भी फैसला किया है, हालांकि शुरुआत में काफी मुश्किल लग रहा था। वैसे तो हम हमेशा फिल्मों में एक दूसरे के खिलाफ होते हैं। हमारी कास्टिंग फिल्म ज्यादातर अभिनेताओं के ऊपर निर्भर होती हैं। हालांकि ये बात समय पर भी निर्भर करती है कि उस समय क्या डिमांड होने वाली है।
Read More – Kanika Kapoor Wedding: आज सात फेरे लेंगी कनिका कपूर, मेहंदी सेरेमनी में मंगेतर संग जमकर नाची सिंगर
फरहान जोया ने लिखी कहानी

आपको बता दें कि अपनी फिल्म जी ले जरा का अनाउंसमेंट प्रियंका ने सोशल मीडिया पर ही किया था। इस फिल्म की कहानी फरहान अख्तर जोया अख्तर और रीमा ने लिखी है। हालांकि फिल्म की कहानी क्या है इस बात का अभी तक कोई भी खुलासा नहीं हुआ है।
Read More – Aashram: अनजाने में मांगी दुआ हुई पूरी, इस तरह आश्रम का हिस्सा बनी ईशा गुप्ता!