हॉलीवुड के गलियारों में अपनी एक अलग पहचान बनाने वाली प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड में आज भी देसी गर्ल के नाम से जानी जाती है। हालांकि प्रियंका काफी समय से किसी भी बॉलीवुड प्रोजेक्ट में नजर नहीं आई है। इन दिनों प्रियंका अपने मदरहुड को काफी ज्यादा इंजॉय कर रही हैं। हाल ही में प्रियंका और निक माता पिता बने हैं। ऐसे में प्रियंका अपनी बेबी गर्ल के साथ टाइम स्पेंड करती हुई भी नजर आ रही है। वैसे आपको बता दें कि प्रियंका का नाम बॉलीवुड की उन हस्तियों में लिया जाता है। जिनसे लोग आज भी इंस्पायर होते हैं।
अब ऐसे में ही बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट प्रियंका से इंस्पायर होकर हॉलीवुड की तरफ अपनी दिलचस्पी दिखा रही है। जी आपको बता दें हाल ही में आलिया भट्ट ने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी है अब ऐसे में जैसे ही आलिया भट्ट ने हॉलीवुड फिल्म की शूटिंग के रवाना होने की जानकारी दी, तो प्रियंका खुद को रोक नहीं पाई और उन्होंने आलिया भट्ट के पोस्ट पर कमेंट कर दिया, तो चलिए आपको बताते हैं सबसे पहले आलिया की पोस्ट के बारे में और प्रियंका के उस कमेंट के बारे में जो इन दिनों सुर्खियां बटोर रहा है।
आलिया भट्ट ने सोशल मीडिया पर किया पोस्ट
View this post on Instagram
जानकारी के लिए आपको बता दें कि हॉलीवुड फिल्म की शूटिंग के लिए रवाना होने से पहले बॉलीवुड की क्यूट अभिनेत्री आलिया भट्ट इंस्टाग्राम पोस्ट किया जिसमें उन्होंने अपनी एक तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, मैं अपनी पहली हॉलीवुड फिल्म की शूटिंग के लिए जा रही हूं। मुझे लग रहा है कि मैं न्यू कमर बन गई हूं मुझे काफी ज्यादा नर्वसनेस हो रही है।
आलिया की पोस्ट पर किया प्रियंका ने कमेंट

वैसे तो आलिया भट्ट की पोस्ट पर कई सारे बॉलीवुड सितारे कमेंट कर रहे हैं। लेकिन ऐसे मैं प्रियंका चोपड़ा का यह कमेंट हाईलाइट बन गया क्योंकि आपको बता दें प्रियंका चोपड़ा ने कमेंट करके लिखा है, तुम इसे क्रश कर दोगी।
Read More – इन 2 अभिनेत्रियों को टॉप एक्ट्रेस मानती हैं प्रियंका चोपड़ा, एक बार भी नहीं लिया दीपिका का नाम!
हॉलीवुड के प्रोजेक्ट में आएंगी नजर

आपको बता दें आलिया भट्ट हॉलीवुड फिल्म हार्ट ऑफ स्टोन में दिखाई देंगी इस फिल्म में आलिया के साथ गैल गैडोट भी नजर आएंगे। हॉलीवुड में आलिया की यह डेब्यू फिल्म होने वाली है। जिसका उनके दर्शकों को काफी लंबे समय से इंतजार था।
Read More – कंगना रनौत ने सलमान के लिए लिखा ख़ास संदेश, सोशल मीडिया पर हुआ वायरल!