बॉलीवुड की दुनिया एक ऐसी दुनिया है। जो चकाचौंध से भरी हुई है, हर कोई अपने फेवरेट स्टार के बारे में जानना चाहता है। बात अगर फेवरेट स्टार की निजी जिंदगी के बारे में हो तो हर कोई इसको जानने के लिए बेहद उत्सुक रहता है। हालांकि स्टार्स के फैंस इनके बारे में छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी खबरों को जानने की उत्सुकता इतनी ज्यादा होती है कि वह उनको हर जगह फॉलो करते हैं। फिर चाहे वह सोशल मीडिया हो या फिर अखबारों के पन्ने हर जगह वह अपने पसंदीदा स्टार की खबर को पढ़ना पसंद करते हैं। लेकिन क्या आप जानते है कि आपकी फेवरेट अभिनेत्रियां कितनी पढ़ी लिखी हैं। अगर नहीं, तो चलिए आज हम आपको बताते हैं।
आलिया भट्ट

आप इस बात को जानकर हैरान हो जाएंगे की गली ब्वॉय जैसी सुपरहिट फिल्मों में दिखाई देने वाली आलिया भट्ट ज्यादा पढ़ी-लिखी नहीं है। फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर से बॉलीवुड की दुनिया में डेब्यू करने वाली आलिया ने स्कूल के बाद ही अपना फिल्मी करियर शुरू करने वाली आलिया ने अपनी पढ़ाई लिखाई छोड़ दिया था। हालांकि लगातार फिल्मों के ऑफर आने की वजह से वह पढ़ाई नहीं कर पाई।
Read More – प्रियंका के बाद आलिया भट्ट ने भी किया हॉलीवुड की तरफ रुख, देसी गर्ल ने किया ये खास कमेंट
कंगना

अपने दम पर अपनी फिल्मों को हिट करवाने वाली एकलौती अभिनेत्री कंगना 12वीं क्लास में फेल हो गई थी और उसके बाद उन्होंने पढ़ाई करने का इरादा छोड़ दिया था। वह जिसके बाद वह मॉडलिंग के लिए दिल्ली और फिर मुंबई आ गई। हालांकि कंगना कई बार कह चुकी है, शुरू में उनके अंग्रेजी की वजह से उनका बहुत मजाक उड़ाया जाता था।
करिश्मा कपूर

1991 में आई फिल्म प्रेम कैदी से लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाने वाली करिश्मा कपूर ने केवल क्लास 5th तक ही पढ़ाई की है। आपको जानकर हैरानी होगी करिश्मा के पास डिग्री तो दूर की बात है बल्कि हाईस्कूल की मार्कशीट भी नहीं है।
कैटरीना कैफ

बॉलीवुड की दुनिया में अपनी सुंदरता का डंका बजाने वाली कैटरीना कैफ को आज हर बच्चा-बच्चा जानता है लेकिन यह बात बहुत कम लोग जानते हैं कि पढ़ाई लिखाई की साइड का भी दूर-दूर तक नाता नहीं रहा है। कैटरीना ने महज 14 साल की उम्र में ही मॉडलिंग जगत में अपनी पहचान बना ली थी जिसके बाद से कटरीना अपनी आगे की पढ़ाई हो कंप्लीट नहीं कर पाई।
Read More – ‘मेरे जाने के बाद 11 महीनों तक गैर मर्द…’, लंबे समय बाद अभिनेता करण मेहरा ने तोड़ी चुप्पी!