ऋषभ पंत की जगह इस खिलाड़ी को दिल्ली कैपिटल्स ने बनाया नया कप्तान, अक्षर पटेल को मिली नई जिम्मेदारी
ऋषभ पंत की जगह इस खिलाड़ी को दिल्ली कैपिटल्स ने बनाया नया कप्तान, अक्षर पटेल को मिली नई जिम्मेदारी

आईपीएल 2023 से पहले दिल्ली कैपिटल्स के सामने कप्तानी की समस्या बनकर खड़ी थी। 31 मार्च से शुरू होने वाले टूर्नामेंट के लिए फ्रेंचाइजी को ऋषभ पंत की गैरमौजूदगी में किसी खिलाड़ी को कप्तानी सौंपने थी। दिल्ली की ओर से कप्तान का चयन किया जा चुका है। दिल्ली कैपिटल्स में किस खिलाड़ी को टीम का नया कप्तान नियुक्त किया है चलिए बताते हैं पूरी डिटेल

Read More : IPL 2023 Schedule: आईपीएल 2023 का शेड्यूल हुआ जारी, जानिए कब कहां खेली जाएगी दुनिया की सबसे बड़ी लीग

इस खिलाड़ी को दिल्ली की टीम ने बनाया नया कप्तान

दरअसल दिल्ली की तरफ से ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज डेविड वॉर्नर को टीम का नया कप्तान बनाया गया है। वहीं भारतीय स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल को टीम का उपकप्तान बनाया गया हैं। बता दे कि पंत के रिप्लेसमेंट के तौर पर यह फैसला लिया गया है। दिल्ली फ्रेंचाइजी के मैनेजर की ओर से इस बात की पुष्टि की गई है दिल्ली कैपिटल्स के स्वामित्व समूह किसे एक सदस्य नेतृत्व से बातचीत करते हुए कहा है कि “डेविड वॉर्नर हमारे कप्तान होंगे और अक्षर पटेल उनके डिप्टी (उपकप्तान) होंगे.”

कुछ ऐसा था दिल्ली का पिछले साल प्रदर्शन

दरअसल आईपीएल 2022 में पंत की कप्तानी में दिल्ली कैपिटल्स ने पांचवें नंबर पर रहकर टूर्नामेंट का समापन किया था। टीम ने 14 में से कुल 7 मुकाबले जीते थे और सात मुकाबलों में हार का सामना किया था। ऐसे में उनकी कप्तानी में टीम की ओर से अच्छा प्रदर्शन की जाने की उम्मीद है क्योंकि वॉर्नर एक अनुभवी खिलाड़ी है।

वॉर्नर का आईपीएल करियर

डेविड वॉर्नर ने अपना आईपीएल डेब्यु साल 2009 में किया था। तब से लेकर अब तक इस खिलाड़ी ने 162 आईपीएल मुकाबले खेले हैं। जिसमें उन्होंने बल्लेबाजी करते हुए 42.0 औसत के साथ 5881 रन बनाए हैं इसमें से कुल 4 शतक और 55 अर्धशतक लगाए हैं। वहीं उनका हाईएस्ट स्कोर 126 रनों का रहा है।

Read More : IPL 2023: एक नजर में देखिए आगामी आईपीएल 2023 के सभी टीमों के कप्तान, सिर्फ इस टीम को है अपने नए लीडर की तलाश